इस डायरेक्टर ने बचाया था विवेक ओबेरॉय का डूबता करियर, फिर एक्टर ने ही दिया धोखा, जानें पूरा किस्सा

Sanjay Gupta Vivek Oberoi: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय जल्द ही अपनी फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आए थे। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। ये फिल्म 19 जनवरी 2024 को ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार में रिलीज हुई थी। लेकिन एक वक्त था जब विवेक को फिल्म के ऑफर मिलने बंद हो गए थे और उस वक्त डायरेक्टर संजय गुप्ता ने उनका डूबता करियर बचाया था।

अब हाल ही में संजय गुप्ता ने विवेक ओबेरॉय से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उनका करियर डूबने की कगार पर था तो संजय ने विवेक को फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला का ऑफर दिया था। ये फिल्म उस वक्त सुपरहिट साबित हुई थी और ये एक तरह से विवेक के करियर उनका कमबैक साबित हुआ था।

vivek oberoi

संजय गुप्ता ने ये भी बताया कि जब ये फिल्म सुपरहिट हुई तो उन्होंने विवेक को फिल्म 'दस कहानियां' के लिए ऑफर किया था। लेकिन एक्टर ने उनका ये ऑफर ठुकरा दिया। इतना ही नहीं जब संजय 'शूटआउट एट वडाला' बना रहे थे उस वक्त भी उन्होंने विवेक को फिल्म में काम करने के लिए कहा था। लेकिन एक्टर ने यह भी ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। जबकि फिल्म की स्टारकास्ट और स्क्रिप्ट तैयार थी।

संजय गुप्ता ने इस बारे में बात करते हुए कहा, जब मैंने विवेक को इस फिल्म के लिए ऑफर दिया था तो एक्टर ने कहा था कि इस फिल्म में उनके साथ काम करेंगे। लेकिन एंड मोमेंट में वह पलट गए और फिल्म में काम करने से मना कर दिया। वह एहसान फरामोश इंसान है। इसके बाद संजय ने विवेक की जगह सोनू सूद को कास्ट किया था और फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद संजय ने फिर कभी विवेक के साथ काम नहीं किया।

इससे पहले विवेक ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि फिल्में फ्लॉप होने के बाद एक ऐसा वक्त भी आया था, जब उनके पास एक भी फिल्म नहीं थीं। इसकी वजह से वह काफी परेशान हो गए थे और एक वक्त आया जब एक्टर डिप्रेशन में चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+