The Raja Saab: प्रभास की 'द राजा साब' को मिल गया खूंखार विलन, फिल्म की कहानी भी पता चल गई!
प्रभास की की इस साल कल्कि 2898 AD रिलीज हुई। इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कलेक्शन किया, लेकिन फिल्म मिले जुले रिव्यू मिले थे। हालांकि दर्शकों को इसका VFX काफी पसंद आया था। कल्कि के बाद प्रभास के पास कुछ और भी फिल्में हैं। इसमें स्पिरिट, सालार 2 और द राजा साब जैसी फिल्में शामिल हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था।
अब द राजा साब पर कुछ नए अपडेट सामने आए हैं। प्रभास के साथ इसमें संजय दत्त भी हैं। साउथ वेब पोर्टल m9.news के मुताबिक संजय फिल्म में प्रभास के दादा के रोल में नजर आएंगे। दोनो के बीच की कैमेस्ट्री भी बहुत अच्छी होने की अटकलें हैं। इसमें रजनीकांत की फिल्म 'चंद्रमुखी' जैसा फ्लैशबैक भी दिखाया जाएगा। प्रभास इसमें रॉयल लुक में भी नजर आएंगे।

भारी भरकम बजट में बनेगी फिल्म
रिपोर्ट्स में आगे बताया गया कि संजय फिल्म में मुख्य विलन के रोल में दिखाई देंगे। यही प्रभास के सीनियर किरदार को धोखा देंगे और मौत के घाट उतार देंगे। साथ ही इसमें हॉरर कॉमेडी का भी मिक्चर होगा। इसके अलावा रोमांस भी एक्सपीरियंस मिलेगा। फिल्म की कास्ट में निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन लीड रोल में होंगी। फिल्म में बहुत सारा VFX होगा, जिसकी वजह से बजट भी भारी भरकम रखा गया है। फिल्म को मारुति डायरेक्ट कर रहे हैं।
10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
द राजा साब के टीजर में प्रभास अपने अंदाज में हांथों में गुलदस्ता लिए, एक बुलेट से नीचे उतरते हुए दिखते हैं। उनका लुक भी काफी जेंटलमैन टाइप दिखता है। वो कोट पैंट भी पहने हुए रहते हैं। बात दें, फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। द राजा साब के अलावा प्रभास संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' पर काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications