माधुरी दीक्षित की मोहब्बत में पागल थे संजय दत्त, कैंसर से जूझती पहली पत्नी और मुंबई बम ब्लास्ट, जानें कहानी

Sanjay Dutt and Madhuri Dixit Affair: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ था। कहा जाता था कि संजय दत्त को-एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के प्यार में पागल हो गए थे।

sanjay dutt

Sanjay Dutt and Madhuri Dixit Affair: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। वह न सिर्फ फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा से सुर्खियों में छाई रही है। संजय दत्त ने कई बार कैमरे पर बताया है कि उन्होंने अपनी रियल लाइफ में कई बार प्यार किया है। सजंय दत्त ने इस बात का खुलासा खुद किया था कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। आपको बता दें कि संजय दत्त का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ भी रहा है। इस बारे में संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा को भी पता था।

माधुरी दीक्षित के प्यार में पागल थे संजय दत्त
एक समय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ था। कहा जाता था कि संजय दत्त अपनी को-एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के प्यार में पागल हो गए थे। उस समय पर दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम भी किया था। मीडिया में भी दोनों के अफेयर की खबरें छपती रहती थीं। दोनों अक्सर एक साथ कई इवेंट्स और पार्टीज में भी नजर आते थे। जब इस अफेयर की बात संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा को पता चली थी तो उन्हें काफी बुरा लगा था।

sanjay dutt

संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा को था ब्रेन ट्यूमर
संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा को ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी थी और इस बीमारी का इलाज करवाने के लिए वह अमेरिका में रह रही थीं। इस बीच संजय दत्त यहां बॉलीवुड में एक के बाद एक सुरहिट फिल्में दे रहे थे। एक तरफ जहां संजय दत्त का करियर ग्राफ सफलताओं को छू रहा था, वहीं दूसरी तरफ पत्नी ऋचा की तबियत दिन पर दिन खराब होती जा रही थी।

संजय दत्त अपनी दिल फेंक आशिकी के लिए थे फेमस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीच संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। ये खबर जब संजय दत्त की बीमार पत्नी ऋचा तक पहुंची तो उन्हें बहुत बुरा लगा था। आपको बता दें कि संजय दत्त अपनी दिल फेंक आशिकी के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर थे। उनकी इस इमेज से पत्नी ऋचा काफी परेशान थीं। ऐसे में माधुरी दीक्षित के साथ अपने पति के अफेयर की बात जानने के बाद ऋचा अपना इलाज बीच में ही छोड़कर अमेरिका से भारत वापस आ गई थीं।

sanjay dutt

ऋचा और संजय दत्त के रिश्ते में दरार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त को अपनी पत्नी ऋचा का इलाज छोड़कर भारत वापस आना बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था। यही कारण था कि वह अपनी बीमारी वाइफ ऋचा और बेटी त्रिशाला को लेने के लिए एयरपोर्ट तक नहीं गए थे। इस घटना के चलते ऋचा और संजय दत्त के रिश्ते में दरार आने लग गई थी।

मुंबई बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त का नाम
इसके बाद अचानक ही मुंबई बम ब्लास्ट केस में संजय दत्त का नाम भी सामने आया। इस मामले के चलते उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ तक प्रभावित हो गई थी। इस केस के बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। वहीं ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हुए ऋचा की भी मौत हो गई थी। आपको बता दें कि संजय दत्त की बेटी त्रिशाला अमेरिका में अपने नाना-नानी के पास ही रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+