शोएब मलिक नहीं इस फेमस एक्टर की बेगम बनना चाहती थीं सानिया मिर्जा, कहा- मैं तो बस उसकी दुल्हन बनूंगी

Sania Mirza: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। जब से उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया है तब से सोशल मीडिया यूजर्स चाहते हैं कि वह दूसरी शादी कर लें। लोग उन्हें इस मामले में कई तरह के सुझाव भी दे रहे हैं।

कई लोगों के साथ जुड़ रहा है सानिया मिर्जा का नाम
सानिया मिर्जा का नाम कई फेमस हस्तियों के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ लोग सानिया मिर्जा को बॉलीवुड के एलिजेबल बैचेलर सलमान खान के साथ शादी करने का आइडिया देते हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ जोड़ते नजर आते हैं।

sania mirza

सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ से जुड़े राज
करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में सानिया मिर्जा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले थे। सानिया ने कहा था कि वह सलमान खान की फिल्म की हीरोइन बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें सलमान खान से प्यार है।

सानिया मिर्जा को सलमान खान से था प्यार
सानिया मिर्जा ने शो में कहा था कि सलमान खान इस बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे डैशिंग हीरो हैं। उन्होंने जमकर सलमान खान की तारीफ की थी। वहीं उस शो में जब सानिया मिर्जा से ये पूछा गया कि अगर उन्होंने शोएब मलिक से शादी नहीं की होती तो वह किसकी पत्नी बनना पसंद करतीं तो इस पर सानिया ने तुरंत ही रणबीर कपूर का नाम लिया था।

रणबीर कपूर से शादी करना चाहती थीं सानिया मिर्जा
सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह कपूर खानदार की बहू बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सानिया ने कहा था कि वह रणबीर कपूर पर फिदा थीं। रणबीर कपूर उनके क्रश थे और वह उनसे शादी करना चाहती थीं। रणबीर कपूर के लिए वह कोई भी हद पार कर सकती थीं।

अक्षय कुमार के लिए सानिया मिर्जा की फीलिंग्स
आपको बता दें कि कुछ समय पहले सानिया मिर्जा फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के शो में भी मेहमान बनकर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे किए थे। जब कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि क्या वह शाहरुख खान की बायोपिक में काम करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया था- अगर शाहरुख जी फिल्म करते हैं, तो मैं खुद ही किरदार निभा सकती हूं। लेकिन अगर अक्षय कुमार इसमें हैं, तो मैं उनके साथ जरूर काम करूंगी।

सानिया मिर्जा ने 2010 में की थी शादी
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। फिलहाल सानिया बेटे इजहान मलिक की मां हैं। सानिया मिर्जा ने साल 2009 में अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ सगाई की थी लेकिन 6 महीने के अंदर ही उनकी सगाई टूट गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+