'शाहिद कपूर ने मेरे साथ जो किया', सानिया मिर्जा ने सरेआम कही थी ऐसी बात, खोली थी एक्टर की पोल-पट्टी

Sania Mirza and Shahid Kapoor: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने जब से पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया है तब से वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। तलाक के बाद से लोग सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह की बातें करते नजर आते हैं।

सानिया मिर्जा के रिलेशनशिप
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। शोएब की तीसरी शादी के बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं लोग उनकी एक्स वाइफ सानिया मिर्जा के रिलेशन्स को लेकर भी खूब चर्चा कर रहे हैं।

Sania Mirza and Shahid Kapoor

सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर का रिलेशन
आपको बता दें कि एक समय पर सानिया मिर्जा का नाम बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि कॉफी विद करण में पहुंचीं सानिया मिर्जा ने कैमरे के सामने इस बात को अफवाह कहा था। उन्होंने कहा था कि शाहिद के साथ वह कभी भी रिलेशन में नहीं थीं।

सानिया ने खुद शाहिद कपूर से तोड़ा था रिश्ता
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन शाहिद कपूर के बुरे बर्ताव के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि सानिया ने खुद शाहिद कपूर से रिश्ता खत्म किया था क्योंकि वह एक्टर के पजेसिव नेचर से परेशान हो गई थीं।

'शाहिद कपूर का कत्ल करना चाहती हूं'
वहीं कॉफी विद करण में रैफिड फायर राउंड के दौरान एक सवाल के जवाब में सानिया मिर्जा ने शाहिद कपूर का ही नाम लिया था। उन्होंने करण जौहर से कहा था कि वह रणवीर सिंह के साथ हुकअप करना चाहेंगी और रणबीर कपूर के साथ शादी करना चाहेंगी। लेकिन शाहिद कपूर का वह कत्ल करना चाहती हैं। ऐसे में शाहिद का नाम सुनते ही सानिया के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था।

सानिया मिर्जा ने 2010 में की थी शादी
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। फिलहाल सानिया बेटे इजहान मलिक की मां हैं। सानिया मिर्जा ने साल 2009 में अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ सगाई की थी लेकिन 6 महीने के अंदर ही उनकी ये सगाई टूट गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+