अचानक सलमान खान से बढ़ने लगी सानिया मिर्जा की नजदीकियां, सुपरस्टार के कंधे पर हाथ रखे दिखीं शोएब की Ex वाइफ

Sania Mirza and Salman Khan: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सानिया को लेकर बीते दिनों खबरें भी उड़ रही थीं कि वे इंडियन स्टार बॉलर मोहम्मद शमी संग शादी कर सकती हैं। हालांकि सानिया के परिवार ने इन सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। इस बीच सलमान खान के साथ भी सानिया मिर्जा का नाम जुड़ रहा है।

सानिया से बढ़ रहीं सलमान की नजदीकियां
बताते चलें कि हाल ही में सानिया मिर्जा और सलमान खान ने मुलाकात की। दोनों की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब सानिया मिर्जा पहले ही अपने एक्स पति और इंडियन स्टार बॉलर शमी संग अपनी शादी की खबरों को लेकर छाई हुई हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सानिया ने सलमान से मुलाकात की हो।

Sania Mirza and Salman Khan

भाईजान और सानिया के बीच क्या है रिश्ता?
सलमान खान और सानिया मिर्जा के बीच खास कनेक्शन है। दोनों की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं। अकसर दोनों साथ में नजर भी आते हैं। ऐसे में फैंस के मन में इन दिनों सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर बॉलीवुड के भाईजान और सानिया मिर्जा के बीच रिश्ता क्या है।

दोनों की शादी की उड़ी खबरें
बताते चलें कि खुद सानिया मिर्जा इस बात को सबके सामने कुबूल कर चुकी हैं कि सलमान खान से उनका रिश्ता कुछ खास है। अब हाल ही में सानिया ने जब सलमान खान से मुलाकात की तो अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि किसी भी आधिकारिक बयान के आने तक ये सिर्फ अफवाहें ही हैं। वहीं इन अफवाहों ने फैंस के दिलों की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं।

सानिया को खूब सपोर्ट करते हैं सलमान
बताते चलें कि अकसर किसी भी पारिवारिक इवेंट में सलमान खान सानिया को अपने घर पर इनवाइट करते हैं। सलमान खान के परिवार के साथ सानिया की बॉन्डिंग काफी शानदार है। आपको बता दें कि सानिया और सलमान खान दोनों ही फैमिली फ्रेंड हैं।

सलमान-सानिया की ये बात नहीं जानते होंगे आप
बताते चलें कि सानिया मिर्जा की बुक लॉन्च के मौके पर सलमान खान खुद सानिया को सपोर्ट करते दिखे थे। इस खास इवेंट पर सलमान ने सानिया का पूरा-पूरा साथ दिया था। वहीं सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में भी भाईजान ने अपने और करीबियों की तरह पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को भी इनवाइट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+