'सानिया मिर्जा और उनके 7 मर्द', 59 की उम्र के फेमस एक्टर के साथ करना चाहती थीं ऐसा काम
Sania Mirza: भारत की फेमस पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। जब से उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया है तब से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।
सानिया मिर्जा को दूसरी शादी करने का सुझाव
लोग न सिर्फ सानिया मिर्जा को दूसरी शादी करने का सुझाव दे रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर उन्हें डायरेक्टली शादी के लिए प्रपोज भी कर रहे हैं। लोग सानिया की फोटोज और वीडियोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें शादी करने के लिए कह रहे हैं।

-वहीं सानिया मिर्जा का नाम कई फेमस हस्तियों के साथ जोड़ा जा रहा है। लोग सानिया मिर्जा को शादी के लिए कई लोगों का नाम भी बताते रहते हैं।
-आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी।
-उससे पहले साल 2009 में सानिया मिर्जा ने अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ सगाई की थी लेकिन 6 महीने के अंदर ही उनकी सगाई टूट गई थी।
-क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक छोटा बेटा भी है जो अपनी मां के साथ रहता है।
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ जुड़ा नाम
कुछ लोग सानिया मिर्जा को भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो ये दोनों ही लोग मुसलमान हैं और ऐसे में सानिया मिर्जा को मोहम्मद शमी और उनके परिवार के साथ एडजस्ट करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
अक्षय कुमार के लिए सानिया का प्यार
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बार सानिया मिर्जा से पूछा था कि क्या वह शाहरुख खान की बायोपिक में काम करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया था- अगर शाहरुख जी फिल्म करते हैं, तो मैं खुद ही किरदार निभा सकती हूं। लेकिन अगर अक्षय कुमार इसमें हैं, तो मैं उनके साथ जरूर काम करूंगी।
सलमान खान को पसंद करती हैं सानिया मिर्जा
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा का नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ जोड़ा जा रहा है। करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह सलमान खान की फिल्म की हीरोइन बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें सलमान खान से प्यार है। वो सलमान खान को खूब पसंद करती हैं।
शाहिद कपूर को डेट कर चुकी हैं सानिया मिर्जा
जानकारी के अनुसार सानिया मिर्जा का नाम एक समय पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा जाता था। खबर थी कि सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
रणबीर कपूर की दुल्हन बनना चाहती थीं सानिया मिर्जा
जब सानिया मिर्जा से ये पूछा गया था कि अगर उन्होंने शोएब मलिक से शादी नहीं की होती तो वह किसकी पत्नी बनना पसंद करतीं तो इस पर सानिया ने तुरंत ही रणबीर कपूर का नाम लिया था। सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह कपूर खानदार की बहू बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सानिया ने कहा था कि वह रणबीर कपूर पर फिदा थीं।












Click it and Unblock the Notifications