सलमान खान और संगीता बिजलानी की फिक्स थी शादी, बंट चुके थे कार्ड, फिर क्यों एक्ट्रेस ने की कैंसल?
Salman Khan Sangeeta Bijlani: एक वक्त था जब सलमान खान और संगीता बिजलानी के रिश्ते के काफी चर्चे थे। एक्टर का कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रहा। लेकिन वह संगीता बिजलानी के लिए काफी सीरियस थे। इतना ही नहीं दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश और कपल की शादी भी होने वाली थी।
बताया जाता है कि संगीता बिजलानी और सलमान खान की शादी फिक्स हो चुकी थी। यहां तक कि शादी के कार्ड तक छप गए थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि लास्ट मोमेंट में दोनों की शादी कैंसिल हो गई और संगीता ने सलमान खान से दूरी बना ली थी। सोमी अली ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इसकी वजह का खुलासा किया था।

आजतक के साथ बातचीत के दौरान सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बताया कि क्यों संगीता की सलमान से शादी टूट गई थी। संगीता ने कहा, 'शादी के कार्ड्स छप गए थे, लेकिन संगीता ने मेरे अपार्टमेंट में सलमान खान को रंगे-हाथ पकड़ लिया था। वह मेरे साथ थे। सलमान ने जो भी संगीता के साथ किया वही मेरे साथ भी किया था। इसे कर्म कहते हैं। जब मैं थोड़ा बड़ी हुईं, तब मुझे एहसास हुआ।'
सोमी अली ने ये भी कहा था कि सलमान खान प्यार के नाम पर उन्हें काफी मारते थे। सोमी बोलीं, 'सलमान हमेशा कहते थे कि मैं पड़ोस की लड़की को क्यों नहीं मारता क्योंकि तुमने प्यार करता हूं। मैं इतनी बेवकूफ हूं कि जर्नलिस्ट तक के सामने मैंने ये कह दिया था कि वो मुझे मारते हैं क्योंकु मुझसे प्यार करते हैं।'
सोमी अली से सलमान खान लगभग 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन फिर फिजिकल एब्यूज की वजह से सोमी ने उनसे रिश्ता तो़ दिया और बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। वहीं संगीता बिजलानी ने भी सलमान से शादी टूटने के बाद 1996 में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी। लेकिन 2010 में दोनों अलग हो गए।












Click it and Unblock the Notifications