प्रभास की 'स्पिरिट' की पूरी कहानी पता चल गई, डायरेक्टर वांगा बोले- 'फिल्म 150 करोड़ की ओपनिंग लेगी'

एनिमल की सक्सेस के बाद फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा प्रभास के साथ नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसका नाम स्पिरिट रखा गया है। हालांकि फिल्म पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है। लेकिन इसका बज बनना शुरू हो गया है। फैंस भी फिल्म से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए बेताब हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई कि फिल्म में प्रभास पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे।

अब रिपोर्ट्स ये हैं कि फिल्म की पूरी कहानी ही सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे कई लोग पोस्ट भी कर रहे हैं। इसी से बताया जा रहा है कि स्पिरिट की पूरी कहानी लीक हो गई है। इस फोटो में लेटरबॉक्स्ड ऐप का स्क्रीनशॉट है। बता दें, इस ऐप में फिल्म का रिव्यू एक लाइन में दिया जता है। उसी के आधार पर दर्शक तय करते हैं फिल्म क्यों देखनी और नहीं देखनी चाहिए।

Spirit Full story revealed

फिल्म की पूरी कहानी
वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में लिखा है, स्पिरिट एक ऐसे पुलिसवाले की कहानी है, जिसे नौकर से बेइज्जती कर निकला जाता है। बाद में वो अपने सोर्सेस और टीम के मिलकर इंटरनेशनल क्राइम के सिंडिकेट का खुलासा करता है। इसके पीछे उसकी मंशा खोई हुई इज्जत और अपनी नौकरी पाने की रहती है। फिलहाल ये कहानी सामने आई है। हालांकि इस पर किसी प्रकार का मेकर्स की तरफ से बयान सामने नहीं आया है। इसलिए हम बी इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। ख़ैर, रिपोर्ट्स ये भी हैं कि स्पिरिट में विलन भी इंटरनेशनल स्टार रहेंगे। इसमें कोरियन इंडस्ट्री के मा डॉन्ग सियो का नाम सामने आया है। उन्हें आप 'ट्रेन टू बुसान', 'द राउंडअप' और 'द आउटलॉज़' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। वांगा का विजन है कि इसे नेशनल के साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी खूब पंसद किया जाए।

150 करोड़ रुपए की लेगी ओपनिंग
इस फिल्म के बारे में डायेरक्टर संदीप रेड्डी वांगा खुलकर बात नहीं करते हैं। लेकिन गलाट्टा प्लस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, स्पिरिट के टीज़र, ट्रेलर गाने और प्री-रिलीज़ को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। तब ये फिल्म ओपनिंग डे पर 150 करोड़ कमाएगी। ऐसे करने से उसे कोई नहीं रोक सकता है। ख़ैर, ये समय ही बताएगा कि आखिर फिल्म की कहानी क्या है और कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+