'इतना पैसा देखकर शैतान से...' मौलवी से शादी करने वाली सना खान ने किया खुलासा, क्‍यों ठुकराया खतरों के खिलाड़ी

बॉलीवुड को इस्‍लाम के नाम पर अलविदा कर चुकी सना खान ने अब खुलासा किया कि उनकी जिंदगी में ऐसा क्‍या हुआ जो उन्‍होंने टीवी और बॉलीवुड का एक्टिंग करियर छोड़ना पड़ा।

sanakhan

बॉलीवुड छोड़कर मौलवी से निकाह रचाने के बाद से सना खान अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मशरूफ हैं। सना खान जिनकी लाखों की संख्‍या में फैन फॉलाइंग हैं, उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस आज भी बेताब रहते हैं। एक्टिंग करियर छोड़ने के बाद से सना खान को कई ऑफर मिले लेकिन उन्‍होंने उसे ठुकरा दिया। वहीं अब सना खान ने रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी का प्रपोजल उन्‍होंने क्‍यों ठुकराया इसका खुलासा किया है।

सना खान ने 2020 में अभिनय से संन्यास ले लिया था

सना खान ने 2020 में अभिनय से संन्यास ले लिया था

बता दें सना खान ने 2020 में अभिनय से संन्यास ले लिया। सना खान ने अपने धार्मिक विचारों के अनुसार दूसरों की मदद करने के लिए अभिनय छोड़ दिया। उन्‍होंने गुजरात के मौलवी अनस सैय्यद से 21 नवंबर, 2020 को उन्‍होंने अचानक निकाह कर सबको हैरान कर दिया था।

सना खान को खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का मिला था ऑफर

सना खान को खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का मिला था ऑफर

सना फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए खतरों के खिलाड़ी के छठे सीज़न में दिखाई दी थीं। पूर्व अभिनेता ने उस सीज़न में नौवें स्थान पर अपनी जगह बनाई थी और उन्हें 10वें सीज़न के लिए वापस इनवाइट किया गया था, जब वह जानती थीं कि वह मनोरंजन की दुनिया का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।

अपने भीतर के 'शैतान' को नहीं देना चाहती थीं

अपने भीतर के 'शैतान' को नहीं देना चाहती थीं

सना खान ने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी से एक बेहतरीन ऑफर के लिए क्‍यों ना कहा इस पर बात करते हुए सना खान ने कहा वो अपने अंदर प्रलोभन का विरोध करना चाहती थीं क्योंकि वह पहले से ही एक धार्मिक पथ के लिए प्रतिबद्ध थी और अपने भीतर के 'शैतान' को नहीं देना चाहती थीं।

मैं खुद को इन सबसे बचाना चाहती थी

मैं खुद को इन सबसे बचाना चाहती थी

सना ने कहा अनस ने खतरों के खिलाड़ी का ऑफर ठुकराने के लिए मेरे से कुछ नहीं कहा लेकिन मुझे पता था कि अगर मैं ऐसा करूंगी, तो मैं वहां जाऊंगी, चीजें बदल जाएंगी, क्योंकि शैतान बहुत शक्तिशाली है और वह अंदर है। उसके साथ लड़ना बहुत मुश्किल है। यह सबसे कठिन लड़ाई है, खासकर जब आप पहले से ही वहां हैं और जब आप इतना पैसा देखते हैं। लालच कभी खत्म नहीं होता है। मैं खुद को इन सबसे बचाना चाहती थी।

सना खान ने बताया कैसे छोड़ी एक्टिंग

सना खान ने बताया कैसे छोड़ी एक्टिंग

सना खान ने एक टीवी को दिए इंटरव्‍यू में ये बात कही। सना ने बॉलीवुड छोड़ने के उनके फैसले के बारे में बात की । सना ने कहा कि कई ट्रिगर थे जिसके कारण उन्होंने अभिनय छोड़ने का निर्णय लिया। उन्‍होंने बताया कि 2019 में रमजान के महीने केआखिरी दिनों में मैं कब्रों को जलती हुई देखती थी और मैं खुद को इसके अंदर मदद के लिए चिल्लाते हुए देखती थी। नींद नहीं आई क्योंकि मैं डर गई थी। सना खान ने कहा शुरू में मुझे लगा कि यह एक सपना है। यह एक हफ्ते, दस दिनों तक होता रहा। तभी चीजें मेरे अंदर यू-टर्न लेने लगीं सना खान ने कहा इसके बाद मैंने जीवनशैली में कई बदलाव करने का फैसला किया, जिसमें हमेशा के लिए टेलीविजन छोड़ना, हमेशा के लिए हिजाब पहनने का महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले खुद को अपनी मां से भी अलग करना शामिल था।

सना खान का एक्टिंग करियर

सना खान का एक्टिंग करियर

सना को 2007 में धन धना धन लक्ष्य के गाने बिल्लो रानी से खूब पॉपुलर हुईं थीं। उन्होंने जय हो, वजह तुम हो और टॉयलेट: एक प्रेम कथा फिल्मों में भी अभिनय किया है। सना 2012-2013 में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस 6 की फाइनलिस्ट भी थीं।

YouTuber दादी गंगाव्वा का फर्स्ट टाइम फ्लाइट एक्सपीरियंस हुआ वायरल, 60 लाख लोग देख चुके हैं ये Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+