'थप्पड़ चाहिए? बुर्का लाओ' संभावना सेठ पर सना खान ने कपड़ों के लिए डाला दबाव, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Sana Khan: ग्लैमर की दुनिया छोड़ मशहूर अभिनेत्री सना खान अब धर्म का रास्ता चुन लिया है। लाइमलाइट से दूर रहकर भी वह अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस ने संभावना सेठ के कपड़ो पर ही नहीं बल्कि उन्हें बुर्का पहनने के लिए भी कहा।
हाल ही में एक्ट्रेस संभावना सेठ ने एक ब्लॉग शेयर किया था, जिसमें वह सना खान के पॉडकास्ट की तैयारी करती नजर आई थीं। इस दौरान दोनों ने मजेदार बातचीत की और अपने बिग बॉस के दिनों को याद किया। वे इस बारे में हंसी-मजाक कर रही थीं कि शो में कैसे अक्सर दोनों की लड़ाईयां होती थीं, लेकिन वे एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती-मजाक भी करती थीं।

बाद में, जब सना खान जाने लगीं, तो उन्होंने संभावना से पूछा कि क्या वह कपड़े बदलने वाली हैं। इस पर संभावना ने मना कर दिया। इसके बाद सना ने उनके कपड़ों की आलोचना करते हुए मजाक में कहा कि उन्हें बुर्का पहनना चाहिए। सना ने हंसते हुए कहा, "तेरे पास एक अच्छी सलवार कमीज नहीं है... थप्पड़ चाहिए? तेरा दुपट्टा कहां है? बुर्का लाओ... संभावना को बुर्का पहनाओ।"
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने बताया हमले की रात का खौफनाक मंजर, हाउसहेल्प ने बचाई थी जान, बोले-'वह मेरी गर्दन पर...'
सना खान की ये बात सुनकर संभावना ने जवाब में कहा, "मुझे कुछ और फिट नहीं आ रहा, क्योंकि मेरा वजन काफी बढ़ गया है। मैंने लगभग 15 किलो वजन बढ़ा लिया है। कोई बात नहीं, लोग हमारे कपड़ों पर नहीं, हमारी बातों पर ध्यान देंगे। लोग हमें हमारे काम से पसंद करेंगे।"
सना की यह टिप्पणी सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई। लोग उन्हें 'रूढ़िवादी सोच' और 'दूसरों पर अपनी पसंद थोपने' के लिए ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, "अगर सना चाहती हैं कि लोग उनकी संस्कृति और ड्रेसिंग स्टाइल को स्वीकार करें, तो उन्हें भी दूसरों की पसंद की इज्जत करनी चाहिए। बहुत ही रूढ़िवादी सोच है।"
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "सच कहूं तो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा कि सना ने संभावना पर अपने विचार थोपे। हर किसी को अपने हिसाब से जीने दो।" वहीं, एक ने लिखा, "ये थोड़ा रूड था, किसी को भी जबरदस्ती कवर करने के लिए कहना सही नहीं है। हर किसी को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का हक है।"
एक और यूजर ने नाराजगी जताते हुए कहा, "सना का ऐसा व्यवहार देख कर निराशा हुई। वह कह रही हैं 'दुपट्टा नहीं है, सलवार कमीज नहीं है', लेकिन किसी को क्या पहनना चाहिए, यह फैसला करने वाली वो कौन होती हैं?" फिलहाल सोशल मीडिया पर सना और संभावना का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications