'आपके पास रेखा नहीं है' समय रैना ने अमिताभ बच्चन के सामने मारा जोक, वीडियो का सच जानकर उड़ जाएंगे होश
Samay Raina Joke About Rekha: अमिताभ बच्चन के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में समय रैना, भुवन बाम और तन्मय भट्ट एकसाथ पहुंचे थे। इस दौरान समय रैना ने हॉट सीट पर बैठकर बिग बी के साथ खूब मस्ती मजाक किया। वहीं कॉमेडियन ने अमिताभ बच्चन से अभिनेत्री रेखा को लेकर मजाक किया।
सोशल मीडिया पर समय रैना और अमिताभ बच्चन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कॉमेडियन बिग बी से एक्ट्रेस रेखा को लेकर मजाक करते हुए नजर आए। जिसके बाद अमिताभ की हंसी छूट गई, वहीं फैंस भी एक्टर का रिएक्शन देखकर काफी हैरान थे। हालांकि वीडियो की सच्चाई पता लगाने की कोशिश की तो कहानी कुछ और ही सामने आई।

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की ये फिल्म लोगों को नहीं आई थी रास, एक फैन ने गुस्से में मचा दिया था कोहराम
वायरल क्लिप में समय रैना दिग्गज अभिनेत्री रेखा को लेकर एक मजेदार जोक सुनाते हैं। इस वायरल क्लिप में समय अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, "आप और एक सर्कल में क्या समानता है?" इस पर महान अभिनेता जवाब देते हैं, "क्या?" समय बिना समय गंवाए कहते हैं, "आप दोनों के पास रेखा नहीं है।" यह जोक सुनकर बिग बी और तन्मय भट अपनी हंसी रोक नहीं पाते।
क्या समय रैना ने सच में रेखा के बारे में जोक किया था? जब इसकी सच्चाई खंगालने की कोशिश की तो ऐसा नहीं था। एक न्यूज18 रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो को छेड़ा गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि समय की आवाज और होंठों की हरकतों को एडिट किया गया था। जब आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो यह महसूस होगा कि जब वह बोलना शुरू करते हैं, तो एक ग्लिच दिखाई देता है। बाकी का क्लिप असली फुटेज से जोड़ा गया है, जिससे यह वास्तविक लगता है।
इस फेक वीडियो के अलावा समय रैना और अमिताभ बच्चन ने शो पर ढेर सारी हंसी-मजाक वाली बातें कीं। समय ने मजाक करते हुए कहा, "मैं यहाँ एक ही कारण से आया हूँ और वह कारण ये है कि आपने मेरा एक भी काम नहीं देखा है। अगर आपने मेरा एक भी काम देख लिया होता सर, तो आज 'लाइफलाइन' सोनी वालों को लग चुकी होती।" इस एपिसोड को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Samay Raina ने अमिताभ बच्चन से क्यों मांगा प्रॉपर्टी में हिस्सा, सुनकर बिग-बी के उड़े होश, दिया ऐसा रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications