Samay Raina ने अमिताभ बच्चन से क्यों मांगा प्रॉपर्टी में हिस्सा, सुनकर बिग-बी के उड़े होश, दिया ऐसा रिएक्शन
Kaun Banega Crorepati 16: कॉमेडियन समय रैना, तनमय भट्ट और भुवन बाम, जल्द ही अमिताभ बच्चन के रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में आए एक प्रोमो में समय अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए।
इस प्रोमो में समय, अमिताभ से उनका मशहूर फिल्म 'शहंशाह' का डॉयलाग बोलने को कहते हैं। समय की ये ख्वाइश पूरी करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, "रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह।" बस फिर क्या था समय मजाक करते हुए बोले, "आपने बेटा बना ही दिया है तो प्रॉपर्टी में थोड़ा हिस्सा?"

अमिताभ बच्चन समय की तारीफ करते हुए कहते हैं, "मुझे 25 साल हो गए, इतना हम कभी नहीं हंसे जितना आज हंसे हैं।" समय ने इस दौरान एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अमिताभ के फेमस जुहू स्थित घर 'जलसा' में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें न केवल बाहर किया, बल्कि उनकी दादी को भी पीटा!
ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के 82वें बर्थडे पर डायरेक्टर ने दी खुशखबरी, पूरे 46 सालों के बाद आएगा 'त्रिशूल' का सीक्वल
शो के दौरान समय रैना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म आइकॉनिक फिल्म 'सूर्यवंशम' का भी जिक्र किया। समय ने कहा, 'मैंने जो अपनी पहली देखी थी वो थी 'सूर्यवंशम'. दूसरी थी 'सूर्यवंशम' और तीसरी भी थी 'सूर्यवंशम'. क्योंकि सेट मैक्स पर वो ही बार-बार आती रहती है। उन्होंने बिग-बी से पूछा, जब आपको पता था कि खीर में जहर है फिर आपने क्यों वो खीर खाई।' ये सुनकर अमिताभ बच्चन समेत पूरी ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
इस एपिसोड के आखिर में, समय ने अमिताभ बच्चन के साथ बैठने के अपने अनुभव पर हैरान होकर कहा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा सर, आपको हमारे साथ बैठना पड़ रहा है।" प्रोमो को देखकर फैंस लगातार कमेंट बॉक्स में अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह वो क्रॉसओवर था जिसे हमें नहीं पता था कि हमें चाहिए था!" दूसरे ने लिखा, "यह पागलपन है!" और किसी और ने कहा, "यह मजेदार होने वाला है!"
समय रैना एक कॉमेडियन और यूट्यूबर हैं, जो 'कॉमिकस्तान सीजन 2' में 2019 में अखिल गुप्ता के साथ जीतकर पॉपुलर हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी ऑनलाइन शतरंज स्ट्रीमिंग से भी खासी पहचान बनाई, जिसमें उन्होंने ग्रैंडमास्टर जैसे विश्वनाथन आनंद, हीकारु नाकामुरा, और विद्युत गुजऱाथ के साथ शतरंज खेला। उनका मजेदार शतरंज कंटेंट भारतीय दर्शकों के बीच शतरंज के खेल को पॉपुलर करने में मददगार साबित हुआ। अब वह अपने यूट्यूब शो 'इंडिया का गोट लेटेंट' के जरिए भी दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की ये फिल्म लोगों को नहीं आई थी रास, एक फैन ने गुस्से में मचा दिया था कोहराम












Click it and Unblock the Notifications