'फ्लो में हो गया' Samay Raina ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कॉमेडियन ने मानी गलती
Samay Raina: मशहूर कॉमेडियन समय रैना ने इंडिया गॉट लेटेंट को लेकर हुए विवाद के बाद मीडिया से दूरी बना ली। यहां तक कि उन्होंने अपने शो के सारे वीडियो भी यूट्यूब से डिलीट कर दिए थे। सोमवार को समय रैना ने शो में किए गए कुछ बयानों को लेकर खेद जताया और भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह ऐसे विवादों से बचने की पूरी कोशिश करेंगे।
महाराष्ट्र साइबर सेल को दिए बयान में समय रैना ने अपनी गलती स्वीकार की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा कि "शो के दौरान सब कुछ एक फ्लो में हुआ और मेरा इरादा ऐसा कुछ कहने का नहीं था।" उन्होंने आगे कहा कि वह अब सतर्क रहेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई गलती दोबारा न हो।

इसके अलावा, समय रैना ने बताया कि इस पूरे विवाद का सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा। एक सूत्र के मुताबिक, उन्होंने कहा कि कनाडा टूर अच्छा नहीं गया। उन्होंने अपनी गलती मानी और माफी मांगी। हाल ही में विदेश से लौटे समय रैना महाराष्ट्र साइबर सेल के मुख्यालय, म्हापे पहुंचे। जहां उन्होंने पांच घंटे से ज्यादा चली पूछताछ में अपना बयान जारी किया। इस मामले में उन्हें पहले भी कई बार समन भेजा गया था।
ये भी पढ़ें: Samay Raina ने अमिताभ बच्चन से क्यों मांगा प्रॉपर्टी में हिस्सा, सुनकर बिग-बी के उड़े होश, दिया ऐसा रिएक्शन
क्या था विवाद?
कुछ समय पहले रणवीर अल्लाहबादिया के एक विवादित बयान के कारण यह पूरा विवाद शुरू हुआ। रणवीर ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता को लेकर एक घटिया टिप्पणी की थी, जिससे महाराष्ट्र में राजनीतिक बवाल मच गया। कई लोगों ने उनके पॉडकास्ट पर बैन लगाने की मांग की थी। जिसके बाद रणवीर रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य लोगों के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं। उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी समन भेजा था।
रणवीर अल्लाहबादिया ने इस मामले में दो बार माफी मांगी। जबकि हास्य कलाकार आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा पर भी गुवाहाटी पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल ने मामला दर्ज किया है। खैर अब देखना होगा कि समय रैना वापस कब अपना शो शुरू कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: Samay Raina: पैरेंट्स पर भद्दे कमेंट को लेकर समय रैना का शॉकिंग बयान, इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications