Samay Raina: पैरेंट्स पर भद्दे कमेंट को लेकर समय रैना का शॉकिंग बयान, इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात
Samay Raina: फेमस पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना इस समय खबरों में छाए हुए हैं। पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में दिए गए विवादित बयान के बाद से दोनों लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।
समय रैना ने दिया शॉकिंग बयान
सिर्फ इतना ही नहीं दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवायी गई है। कॉमेडियन समय रैना ने अब इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। स्टैंड-अप कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना बयान शेयर करते हुए दावा किया है कि उन्होंने शो के सभी वीडियो हटा दिए हैं।

कॉमेडियन ने इंस्टा स्टोरी में लिखी ऐसी बात
-समय रैना ने इंस्टा स्टोरी में लिखा है कि वह पुलिस अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना था। अपनी इंस्टा स्टोरी पर समय रैना ने लिखा है- जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए संभालने से बहुत ज्यादा है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं।
-इंस्टा स्टोरी पर लिखा गया है- मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं ये सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।
पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की हो रही है आलोचना
आपको बता दें कि समय रैना के पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' ने अपने कंटेंट को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, हाल ही के एपिसोड में मामला तब गंभीर हो गया जब पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा माता-पिता के बारे में की गई टिप्पणी दर्शकों को पसंद नहीं आई।
रणवीर अल्लाहबादिया ने पैरेंट्स पर किया भद्दा कमेंट
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर अल्लाहबादिया को कॉमेडियन समय रैना के पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर अपनी हालिया टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
-रणवीर अल्लाहबादिया जिनके यूट्यूब चैनल को बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है, ने शो के हालिया एपिसोड के दौरान एक कंटेस्टेंट से उनके पैरेंट्स को लेकर भद्दा मजाक कर दिया था।
-रणवीर अल्लाहबादिया ने इंडियाज गॉट लैटेंट में एक प्रतियोगी से ये पूछकर विवाद खड़ा कर दिया था कि क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या आप इसमें एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे।
रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज
मुंबई पुलिस ने चल रहे विवाद के सिलसिले में रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को पूछताछ की है। वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा था- रणवीर अल्लाहबादिया की अश्लील और विकृत टिप्पणियों वाले यूट्यूब के 'इंडिया हैज लेटेंट' एपिसोड को भारत सरकार के आदेश के बाद ब्लॉक कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications