नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने उठाया था बड़ा कदम, ससुराल वालों को लौटाई शादी की साड़ी
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का साल 2021 में तलाक हो गया था। तलाक के 3 साल बाद नागा ने शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी कर ली। 4 दिसंबर को कपल ने सात फेरे लिए।
बता दें कि, सामंथा और नागा चैतन्य पहली बार अपनी हिट फिल्म "ये माया चेसावे" के सेट पर मिले थे। हालांकि, उस समय वे एक-दूसरे से प्यार नहीं करते थे। बल्कि, 2015 में जब वे एक साथ स्पॉट हुए, तब उनके डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं। इसके बाद 7 अक्टूबर 2017 को सामंथा और चैतन्य ने शादी कर ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य को तलाक के बाद उनको शादी की साड़ी लौटा दी थी। यह साड़ी चैतन्य की दादी की थी, और सामंथा ने नहीं चाहा कि वह अपनी पूर्व-पति और उनके परिवार से जुड़ी कोई भी चीज़ रखें। रिपोर्ट्स में कहा गया कि सामंथा ने अपने विशेष दिन पर परिवार की धरोहर साड़ी पहनकर रस्में की थी।
इतना ही नहीं सामंथा ने अपने वेडिंग गाउन का भी पूरा लुक बदल दिया था। एक्ट्रेस ने अपने वाइट गाउन को कलर बदल दिया और उसे ब्लैक करवा दिया था। इसके अलावा सामंथा ने अपनी इस ड्रेस में जब सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की तो फैंस ने इसे तलाक के बदले से जोड़ा। खैर नागा से अलग होने के बाद अब सामंथा लाइफ में आगे बढ़ गई हैं।
बता दें कि, सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य की कुछ महीने बाद शोभिता धुलिपाला से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि कपल ने रिलेशनशिप को काफी प्राइवेट रखा था। अब कपल 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। जिसमें परिवार वालों के अलावा तमाम साउथ के बड़े सितारे शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita: नागा-शोभिता की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, मंडप पर बैठे नजर आया कपल












Click it and Unblock the Notifications