'मेरे अफेयर्स थे और मैंने अबॉर्शन कराए' नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा पर लगे थे आरोप, छलका दर्द
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। साल 2021 में उनका नागा चैतन्य से तलाक हो गया था। लेकिन तलाक होने के बाद एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगे थे।
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का तलाक होने के 3 साल बाद अब एक्टर ने शोभिता धुलिपाला से 8 अगस्त को सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। वहीं नागा और सामंथा के तलाक को तीन साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस पर अबॉर्शन और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे थे।

नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा रुथ प्रभु को फैंस ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल से लेकर अबॉर्शन तक कई गंभीर आरोप लगे थे। जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।
सामंथा रुथ प्रभु ने पोस्ट कर लिखा, 'झूठी अफवाहों और कहानियों के खिलाफ मेरा बचाव करने के लिए आप सब का बहुत-बहुत शुक्रिया। वह यही कहते हैं कि मेरे अफेयर्स हैं और मैं बच्चा करना नहीं चाहती थी। मुझे मौका परस्त भी कहा गया और मुझपर आरोप लगाए गए कि मैंने अबॉर्शन करवाया है।'
सामंथा का तलाक पर दर्द छलका और उन्होंने पोस्ट कर आगे लिखा, तलाक अपने आप में एक बहुत दर्दनाक प्रक्रिया होती है। मुझे ठीक होने के लिए समय देना तो दूर बल्कि मुझ पर यह लोग पर्सनल हमले लगातार कर रहे हैं। लेकिन मैं वादा करती हूं कि मैं ऐसा कभी भी होने नहीं दूंगी या फिर जो कुछ भी वह कहते हैं वह बिल्कुल भी नहीं होने दूंगी।"
आपको बता दें कि, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद कपल ने साल 2017 में शादी कर ली। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और 2021 में कपल ने तलाक का ऐलान कर दिया। हालांकि दोनों में से किसी ने तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया। खैर अब नागा चैतन्य लाइफ में आगे मूव ऑन कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर शोभिता धुलिपाला से सगाई के बाद इस साल शादी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications