एक्स हसबैंड की दूसरी शादी के बीच सामंथा रुथ प्रभु पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की हुई मौत, सदमे में एक्ट्रेस
Samantha Ruth Prabhu Father Died: साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक तरफ जहां उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य दूसरी शादी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि सामंथा के पति का निधन हो गया है।
सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु की मौत हो गई है। बेटी सामंथा ने खुद अपने पिता के मौत के बारे में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया है। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर लोगों को उनके पिता के मौत के बारे में बताया है।

सामंथा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- बाय डैड...तब तक के लिए जब तक कि हमारी दोबारा मुलाकात नहीं होती। इसके साथ ही सामंथा ने दिल टूटने वाला इमोजी भी शेयर किया है। सामंथा की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनके पिता को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। हालांकि उनके पिता का निधन कैसे हुआ है इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है।
सामंथा के परिवार में हैं कौन कौन से सदस्य
सामंथा रुथ प्रभु का जन्म अप्रैल 1987 को जोसेफ प्रभु और निनेट प्रभु के घर हुआ था। उनके पिता एक तेलुगू एंग्लो-इंडियन थे और उनकी मां एक सीरियाई मलयाली हैं। सामंथा के दो बड़े भाई, जोनाथन और डेविड भी हैं।
पिता के साथ अच्छे नहीं थे सामंथा के रिश्ते
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में पिता के साथ अपने तनावपूर्ण रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। सामंथा ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनका एक्टिंग करियर को चुनना उनके पिता को बिल्कुल पसंद नहीं था।
'मैंने पूरी लाइफ वैलिडेशन पाने में लगी दी'
सामंथा रुथ प्रभु ने कहा था- मेरे पिता के साथ मेरे विचार नहीं मिलते थे। मैंने पूरी लाइफ वैलिडेशन पाने में लगी दी। पहले मुझे लगता था कि सभी मां-बाप ऐसे ही होते हैं लेकिन बाद में समझ आया कि ऐसा हर वक्त नहीं होता है।
'मेरे पिता कहते थे कि मैं उतनी होशियार नहीं हूं'
सामंथा ने कहा था- मैं पढ़ाई में अच्छी थी। मैं क्लास में अच्छे नंबर लाती थी लेकिन मेरे पिता कहते थे कि मैं उतनी होशियार नहीं हूं। भारत में स्कूल का सिस्टम ही बहुस आसान है इसलिए अच्छे नंबर आ जाते हैं। मैंने काफी समय तक ये ही समझा कि मैं पढ़ने में होशियार नहीं हूं।
पिता को खोकर बिखर चुकी हैं एक्ट्रेस
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु इस वक्त बेहद इमोशनल हो गई हैं और खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। पिता को खोकर सामंथा रुथ प्रभु पूरी तरह से बिखर चुकी हैं। इस बात का अंदाजा उनके पोस्ट से ही लगाया जा सकता है। लोगों की मानें तो एक्ट्रेस की खुशियों को किसी की नजर लग गई है। उनके घर में मातम पसर गया है।
गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में पिछले कुछ समय से उथल पुथल मची हुई। पहले तो वह ऑटो इम्यून जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गईं, जिसके चलते उन्हें काम से लंबा ब्रेक लेकर अपना इलाज करवाना पड़ा।
एक्स हसबैंड नागा चैतन्य की हुई हल्दी सेरेमनी
इसके बाद अब सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य की शादी होने वाली है। आज यानी 29 नवंबर 2024 को ही नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की हल्दी सेरेमनी हुई है। ऐसे में कहीं न कहीं वो पहले ही उदास हैं और अब उनका दुख और भी बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications