सामंथा रुथ प्रभु को नागा चैतन्य ने तलाक के बाद दिए 200 करोड़? एक्ट्रेस ने बताया सच, बोलीं- 'मुझे 250 करोड़...'
Samantha Ruth Prabhu On Alimony: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। साल 2021 में सामंथा को तलाक देने के बाद अब नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली।
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य एक वक्त पर फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक थी। लेकिन साल 2021 में कपल अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल का तलाक होने के बाद सामंथा रुथ प्रभु पर आरोप लगे थे कि नागा ने उन्हें एलिमनी के तौर पर 200 करोड़ रुपये ऑफर दिए गए थे। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।

करण जौहर के कॉफी विद करण के एक एपिसोड के दौरान जब सामंथा से पूछा गया कि तो एक्ट्रेस इन अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि, 'मैंने गुजारा भत्ता के रूप में 250 करोड़ रुपये लिए हैं। हर सुबह मैं इनकम टैक्स के अधिकारियों का इंतज़ार करते हुए उठती थी कि वो आएं और मैं उन्हें दिखाऊं कि ऐसा कुछ नहीं है।'
जानकारी के मुताबिक, सामंथा और नागा का तलाक होने के 6 महीने पहले एक्ट्रेस ने अपने बच्चे के लिए भी प्लानिंग कर ली थी। यहां तक कि वह कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करना चाहती थीं। यहां तक कि एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपने आने वाले बच्चे के लिए डेट भी डिसाइड की हुई थी। लेकिन इसके बाद दोनों का तलाक हो गया।
बता दें कि, जब से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई हुई तो फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सामंथा के फैंस का कहना है कि नागा ने उन्हें धोखा दिया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर नागा और शोभिता की सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल इस साल शादी के बंधन में बंध जाएगा। हालांकि दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications