'मैं सच सामने लाना चाहती थी' नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर कही ये बात

Samatha-Naga Divorce: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी सीरीज सिटाडेल: हनी बनी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही एक्स पति नागा चैतन्य दूसरी शादी करने वाले हैं। ऐसे में सामंथा ने पहली बार तलाक पर चुप्पी तोड़ी है।

सामंथा रुथ प्रभु का नागा चैतन्य से साल 2021 में तलाक हो गया था। जिसके बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके एक्ट्रेस ने कभी नहीं बताया कि आखिर क्यों नागा से उनका तलाक हुआ था। कड़े फैसलों और तमाम अफवाहों के बावजूद, सामंथा ने झूठ का सामना करने की बजाय चुप्पी साधी।

Samantha Ruth Prabhu

लेकिन अब, सामंथा ने समाज में महिलाओं को होने वाली चुनौतियों पर बात की। जहां किसी भी रिश्ते के टूटने पर महिलाओं को अधिक आलोचना का सामना करना पड़ता है। गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, "दुर्भाग्य से, हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जहां कुछ भी गलत होता है, तो एक महिला को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। मैं यह नहीं कह रही कि पुरुषों को नहीं, उन्हें भी होता है, लेकिन महिला के साथ ज्यादा होता है। सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि असल जीवन में भी।"

इसके अलावा सामंथा ने नागा से हुए तलाक के वक्त ट्रोलिंग का भी सामना किया। अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी और कहा, मेरे बारे में कई बार झूठी अफवाहें फैलाई गईं। लेकिन मैंने तब भी खुद को संभालकर रखा। लेकिन जब हालात कुछ ज्यादा ही खराब हो गए थे और हर तरफ झूठ ही फैलाए जा रहे थे, तो मैंने खुद से बात की। कई बार तो ऐसा हुआ कि मैं सच सामने लाना चाहती थी और लोगों को बताना चाहती थी कि ये सब गलत है। बाद में मुझे लगा कि मेरा परिवार, मेरे दोस्त मेरा सच जानते हैं और इतना ही बहुत है। मुझे हर किसी के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है।"

बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और साल 2017 में शादी कर ली। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और 2021 में कपल का तलाक हो गया। सामंथा से तलाक होने के बाद नागा को कई बार शोभित धुलिपाला के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने इसी साल 8 अगस्त को सगाई कर ली। अब जल्द ही नागा और शोभिता शादी करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरों पर मचा बवाल, फोटो देख भड़के फैंस, 30 यूजर्स के खिलाफ होगा एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+