फीका पड़ा आलिया-दीपिका का जादू, साउथ की इस ब्यूटी क्वीन ने जीता मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस का खिताब
अक्टूबर 2022 के लिए मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का नाम पहले नंबर पर है।
Most Popular Female Actress: इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा साउथ फिल्मों का बोलबाला है। इसी के साथ अब साउथ एक्ट्रेसेस की भी पॉपुलैरिटी धीरे-धीरे बढ़ रही है। एक तरफ जहां रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में फिल्म 'गुडबॉय' से डेब्यू किया तो वहीं पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आइटम नंबर 'ओ अंटावा' जमकर सुर्खियां बटोरीं। इतनी पॉपुलैरिटी मिलने के बाद अब सामंथा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां सामंथा रुथ प्रभु को मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब मिला है।

सामंथा को मिला मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस का खिताब
दरअसल, हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी गई है। इस लिस्ट में लगभग 10 एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। लेकिन सबसे टॉप पर सामंथा का नाम था। यानी की उन्होंने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी पछाड़ दिया है।

लिस्ट में मिला पहला स्थान
इस लिस्ट के बारे में विस्तार से बात करें तो ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। इस लिस्ट में सामंथा पहले नंबर पर हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं वहीं तीसरे पर नयनतारा, चौथे पर काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण को पांचवा स्थान दिया गया है। छठे पर रश्मिका मंदाना, सातवें पर कैटरीना कैफ, आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें कृति सुरेश और दसवें पर त्रिशा कृष्णन का नाम शामिल है।

लिस्ट में सिर्फ 3 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का नाम शामिल
इस लिस्ट में ये वो एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया है। लेकिन सबसे ज्यादा जिसने बाजी मारी है वो हैं साउथ एक्ट्रेसेस। इस लिस्ट में सिर्फ 3 बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम शामिल है। यानी की इससे अंदाजा लगायया जा सकता है कि फैंस अब साउथ एक्ट्रेसेस को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं सामंथा के लिए लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त करना गर्व की बात है।

इस फिल्म से रातों रात फेमस हुईं थी सामंथा
आपको बता दें कि, आखिरी बार फिल्म 'यशोदा' में नजर आई थीं। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने पुष्पा के आइटम सॉन्ग ओ अंटावा में नजर आईं। जिससे रातों-रात एक्ट्रेस काफी मशहूर हो गईं। अब मोस्ट पॉपुलर फीमेल एक्ट्रेस का खिताब मिलने के बाद सभी फैंस उनको सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।

सामंथा हैं सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस
बता दें, समांथा रुथ प्रभु अब डिमांडिंग एक्ट्रेस में शामिल हो गई हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस हाल ही में कॉफी विद करण में शामिल हुईं थी जिसमें उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी पूछा गया था। हालांकि वह अब अपने पति से अलग हो चुकी हैं लेकिन इसके बावजदू उनकी तगड़ी फैन फ़ॉलोइंग है। जिसका सबूत है उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ पॉपुलर फिल्म एक्ट्रेस का स्थान प्राप्त कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications