Salman Khan ने पहनी पुरानी फटी हुई टी-शर्ट, भाईजान की हालत देख फैंस हुए हैरान, फोटो हुई वायरल

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने सिंपल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बीच उनका एक नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे देखने के बाद उनके लाखों फैंस हैरान रह गए और सवाल कर रहे हैं कि करोड़ों के मालिक होकर भी आखिर उन्होंने ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बीच उनकी एक लेटेस्ट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक्टर फटी हुई टी-शर्ट पहने हुए नजर आए। इस तस्वीर में एक्टर के साथ उनके पिता सलीम खान भी दिखाई दिए।

Salman Khan

बता दें कि, सलमान खान की ये तस्वीर भाजपा विधायक आशीष शेलार ने शेयर की है। जो खुद सलमान औऱ सलीम के साथ फोटो में नजर आ रहे हैं। हालांकि फोटो में सलमान खान को फटी पुरानी तस्वीर में देखकर फैंस काफी हैरान हैं। उन्होंने एक ग्रे रंग की फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहनी है जिसमें देखा जा सकता है कि नीचे की तरफ एक छोटी सा छेद है। इसके अलावा उन्होंने एक साधारण सी चप्पल पहनी हुई है।

सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये अंदाज देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'करोड़ों रुपये और फिर भी सिंपलिसिटी।' अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे सलमान भाई बड़े सिंपल आदमी हैं और उनकी दिल भी काफी सिंपल हैं।' एक ने लिखा, 'हम पहनेंगे तो लोग हमें गरीब कहेंगे।' एक यूजर ने लिखा, 'इतने पैसे होने के बावजूद फटे हुए कपड़े पहने हुए हैं।' वहीं कुछ फैंस ने एक्टर को शादी करने की सलाह दे दी।

बता दें कि, इससे पहले सलमान खान को फटे हुए जूतों के साथ स्पॉट किया गया था। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। जिसके बाद इस साल उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। इस लिस्ट में 'टाइगर वर्सेस पठान', 'किक 2', दंबग 4 और फिल्म बुल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+