'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को होस्ट करेंगे सलमान खान, सामने आई ये बड़ी बात, प्रोमो वीडियो वायरल

Salman Khan In Bigg Boss Ott: इस बार बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 सलमान खान होस्ट करेंगे। हाल ही में इसका पहला प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है जिसमें भाईजान लोगों से उनके 24 घंटे के एंटरटेनमेंट के बारे में पूछ रहे हैं।

salman khan

Salman Khan In Bigg Boss Ott: 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन जल्द ही जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाला है । गत 25 मई को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने इस रियलिटी शो का पहला प्रोमो जारी किया है। इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। आपको बता दें कि पिछले बिग बॉस ओटीटी सीजन को बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था, लेकिन इस बार बिग बॉस की होस्टिंग में सलमान खान ही चार चांद लगाएंगे।

बिग बॉस ओटीटी की प्रोमो वीडियो रिलीज
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के पहले प्रोमो वीडियो में, सलमान खान दर्शकों से पूछते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जल्द ही समाप्त होने के बाद रविवार को फाइनल आईपीएल मैच होगा, इसके बाद वह क्या देखेंगे। फिर वह कहते हैं कि उनके पास 24 घंटे मनोरंजन हो सकता है क्योंकि बिग बॉस ओटीटी जल्द ही जियो सिनेमाज पर स्ट्रीमिंग शुरू कर देगा।

प्रोमो वीडियो में नजर आए सलमान खान
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का पहला प्रोमो वीडियो सलमान खान के साथ शुरू होता है, जो एक चमकदार सिल्वर जैकेट और मैचिंग टी-शर्ट पहने हुए नजर आते हैं। वीडियो में सलमान खान कहते हैं- क्रिकेट के बाद क्या देखेंगे... एंटरटेनमेंट है 24 घंटे सिर्फ जियो सिनेमा पर। मैं ले कर आ रहा हूं बिग बॉस ओटीटी। ..तो देखता जाए इंडिया। ट्विटर पर शेयर किए गए सलमान खान के इस प्रोमो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा है- इंतजार नहीं कर सकता! वहीं एक शख्स ने पूछा है- कंटेस्टेंट्स की लिस्ट कब आएगी?

ये लोग हो सकते हैं बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनने वाले प्रतियोगियों की पूरी सूची अभी तक बाहर नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण, जो कि बॉलीवुड के फैमस सिंगर उदित नारायण के बेटे भी हैं, इस शो के कंटेस्टेंट हो सकते हैं। वहीं मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में हिस्सा ले सकती हैं। एक्ट्रेस पूजा गोर और सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा भी बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा ले सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+