धर्मेंद्र के पैरों के पास जमीन पर बैठे थे सलमान खान, कर रहे थे ऐसी बातें और फिर....
Dharmendra and Salman Khan: हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी ने हाल ही में अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। गत 16 अक्टूबर 2023 को हेमा मालिनी का बर्थडे था। इस खास मौके पर हेमा मालिनी की दोनों बेटियों और दामाद ने एक शानदार पार्टी का आोयजन किया था। इस बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इस पार्टी में रानी मुखर्जी से लेकर शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, जया बच्चन, रेखा और जैकी श्रॉफ जैसे बहुत सारे स्टार्स नजर आए थे। पार्टी की एक तस्वीर में सलमान खान और धर्मेंद्र नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है।
धर्मेंद्र के पैरों के पास बैठे थे सलमान खान
आपको बता दें कि ये तस्वीर एक खास कारण से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान खान हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के पैरों के पास नीचे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही भाईजान धर्मेंद्र के साथ बातें करते भी दिख रहे हैं। कहा जाता है कि सलमान खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के काफी करीब हैं। वहीं धर्मेंद्र भी सलमान खान को अपने बेटे की तरह ही मानते हैं।

धर्मेंद्र को पिता समान मानते हैं सलमान खान
सलमान खान और धर्मेंद्र की तस्वीर में उनके बाप-बेटे के रिश्ते की झलक साफ नजर आ रही है। सलमान खान एक आज्ञाकारी बेटे की तरह पिता समान धर्मेंद्र की कदमों में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनकी बातें सुनते भी नजर आ रहे हैं। खबर है कि सलमान खान एक्टर धर्मेंद्र के पैरों के पास करीब 15 मिनट तक बैठे थे और उनसे बातें कर रहे थे।
धर्मेंद्र ने अपने युवा दिनों के किस्से सुनाए
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र ने इस मौके पर अपने युवा दिनों के कई किस्से सलमान खान को सुनाए। वहीं सलमान खान ने भी अपनी लाइफ के कई किस्से धर्मेंद्र के साथ शेयर किए। बताया जा रहा है कि सबसे पहले पार्टी में धर्मेंद्र पहुंचे और उनके पीछे ही सलमान खान ने भी एंट्री की थी। सलमान खान ने पार्टी में हेमा मालिनी के साथ भी अच्छा वक्त बिताया।












Click it and Unblock the Notifications