'श्रीराम' बनने वाले थे सलमान खान, भाई सोहेल ने बर्बाद कर दी फिल्म, इस एक्ट्रेस ने कर दिया था ऐसा हाल
Salman Khan Lord Rama: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। ये मेगा बजट प्रोजेक्ट दो पार्ट्स में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे।
सलमान खान बनने वाले थे प्रभु श्रीराम
वहीं साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी सुपरस्टार सलमान खान एक फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा चुके हैं। दरअसल 1994 में सलमान खान भी श्रीराम के अवतार में नजर आने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

1994 में शुरू हुई थी फिल्म 'राम' की शूटिंग
-सलमान खान के उस फिल्म की 40 फीसदी शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी लेकिन वो प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। साल 1994 में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित एक फिल्म की घोषणा की थी, जिसका नाम 'राम' रखा गया था।
-इस फिल्म में सलमान खान को भगवान श्रीराम के किरदार के लिए चुना गया था जबकि एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को माता सीता के रूप में कास्ट किया गया था। इसके अलावा आमिर खान और पूजा भट्ट भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाली थीं।
सलमान खान ने राम के गेटअप में किया था प्रमोशन
-फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। सलमान खान राम की वेशभूषा और धनुष-बाण के साथ प्रमोशनल इवेंट्स में नजर आने लगे थे। कहा जाता है कि फिल्म की 40 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी थी और इसका माहौल काफी भव्य बनाया जा रहा था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान के भाई और फिल्म मेकर सोहेल खान और एक्ट्रेस पूजा भट्ट के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। जब इस बात की जानकारी सलमान खान के पिता सलीम खान को हुई, तो उन्होंने सोहेल को समझाया और पूजा भट्ट से दूरी बनाने की सलाह दी।
पूजा भट्ट को फिल्म से बाहर कर दिया गया था
-हालात कुछ ऐसे बने कि पूजा भट्ट को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया था। बताया जाता है कि पूजा भट्ट को लगा था कि इन सबके पीछे सलमान खान का हाथ है। पूजा भट्ट को ये भी लगा था कि इस पूरे मामले में सलमान खान उनके खिलाफ खड़े हैं। इसके बाद फिल्म का पूरा सेटअप ही लड़खड़ा गया था।
-अचानक ही कई लोग इस प्रोजेक्ट को छोड़ने लगे और आखिरकार फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से रोक दी गई। बाद में ये फिल्म बंद हो गई और फिर कभी नहीं बन पाई। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि पूजा भट्ट ने सोहेल खान से ब्रेकअप होने के बाद खुद ही ये फिल्म बीच में ही छोड़ दी थी।
रणबीर कपूर की रामायण पर टिकीं हैं लोगों की निगाहें
जानकारी के अनुसार रामायण पर बीते 100 वर्षों में कई फिल्में और टीवी शोज बन चुके हैं, जिनमें रामानंद सागर का टीवी धारावाहिक सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा है। हाल ही में प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' भी रामायण पर आधारित थी, लेकिन वह दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आई थी। अब सभी की निगाहें रणबीर कपूर की रामायण पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications