ऐश्वर्या राय से नहीं इस फेमस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे सलमान खान, घर पर पापा के सामने ही किया था ऐसा काम

Salman Khan and Juhi Chawla: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म आगामी 30 मार्च 2025, ईद के खास अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

59 साल के सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग
सलमान खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि 59 साल के सलमान खान जब भी स्क्रीन पर नजर आते हैं तो लोग उनके दीवाने हो जाते हैं।

Salman Khan and Juhi Chawla

सलमान खान और उनके अफेयर्स

-सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने आज तक शादी नहीं की हैं, लेकिन उनका नाम कई फेमस एक्ट्रेसस के जुड़ चुका है। सलमान खान कई एक्ट्रेसेस के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि वह शादी नहीं कर पाए हैं।

-आपको बता दें कि सलमान खान का नाम सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ जुड़ चुका है। ऐश्वर्या राय के साथ उनकी लव स्टोरी का अंत काफी दर्दनाक रहा था। लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय पर सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय से नहीं बल्कि अपनी क्रश जूही चावला से शादी करना चाहते थे।

जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान खान

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान शादी का प्रपोजल लेकर जूही चावला के घर भी गए थे, लेकिन एक्ट्रेस के पापा ने सलमान खान का प्रपोजल साफ ठुकरा दिया था। उन्होंने इस शादी से साफ इनकार कर दिया था। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि सलमान खान एक समय पर जूही चावला से शादी करना चाहते थे। सलमान खान ने खुद ये बात मीडिया में बताई थी।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि जूही चावला के पिता ने शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था। हालांकि उन्हें नहीं पता कि इसके पीछे क्या कारण था।

-सलमान खान ने कहा था- उस समय जूही चावला बहुत ही प्यारी और गॉर्जियस लगती थीं। मैंने उनके पिता से पूछा था कि क्या आप उन्हें मुझसे शादी करने देंगे। उन्होंने साफ मना कर दिया था। शायद मैं जूही चावला के लिए सही नहीं था। मुझे लगता है कि उन्हें मुझसे कोई परेशानी थी। पता नहीं उन्हें क्या चाहिए था।

जूही चावला ने सलमान खान के लिए कही ऐसी बात

-वहीं जूही चावला ने सलमान खान से शादी करने को लेकर कहा था कि उस समय उन्होंने अपना करियर शुरू ही किया था और सलमान तब सुपरस्टार नहीं बने थे। उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि वह इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानती थीं। न सलमान खान को और न ही आमिर खान को।

-यही वजह है कि जूही चावला को एक ऐसी फिल्म के लिए मना करना पड़ा था जिसमें सलमान खान लीड रोल में थे। वहीं जूही चावला ने कहा था- मैंने सलमान खान के साथ फिल्में नहीं की हैं लेकिन हमने साथ में बहुत सारे स्टेज शो किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+