सलमान खान के 'जीने के हैं चार दिन' पर डांस वाले टॉवल की नीलामी, जानिए कितने लाख में बिका

मुंबई, 2 सितंबर: सलमान खान ने फिल्म मुझसे शादी करोगी में जिस टॉवल को लेकर जीने के हैं चार दिन पर डांस किया था, उसकी नीलामी हो गई है। चैरिटी के लिए सलमान खान और कुछ दूसरे फिल्मी सितारों के फिल्मों में पहने कपड़ों की नीलामी की गई है। जिसमें सलमान खान का इस्तेमाल किया ये तौलिया 1 लाख 42 हजार रुपए में बिका है।

लोकप्रिय हुआ था तौलिए के साथ सलमान का डांस

लोकप्रिय हुआ था तौलिए के साथ सलमान का डांस

2004 में सलमान खान ने फिल्म मुझसे शादी करोगी में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था। इसी फिल्म का 'एक जीने के हैं चार दिन बाकी हैं बेकार दिन' पर सलमान खान का एक डांस स्टेप खूब पसंद किया गया था। जिसमें सलमान तौलिए को दोनों टांगों के बीच फंसाकर डांस करते हैं। सलमान का इस गाने में यूज किया गया ये तौलिया ऑक्शन में लोगों ने हाथोंहाथ लिया और इसे एक शख्स ने चैरिटेबल ऑक्शन में 1.42 लाख में टॉवल खरीदा। इससे मिलने वाली कीमत को चैरिटी में दिया जाएगा।

कई और चीजों की भी नीलामी

कई और चीजों की भी नीलामी

इस ऑक्शन में कई दूसरे फिल्मी सितारों की इस्तेमाल की हुईं चीजों की नीलामी भी हुई। नीलामी में 'देवदास' पिल्म में माधुरी दीक्षित का पहना हुआ लहंगा, शाहरुख खान का डूडल, 'ओह माई गॉड' से अक्षय कुमार का सूट और फिल्म 'लगान' में आमिर खान का इस्तेमाल किया हुआ बल्ला भी बिका। बताया गया है कि इस ऑक्शन से चैरिटीं के लिए करोड़ों की रकम जुटाई गई।

इन दिनों विदेश में हैं सलमान खान

इन दिनों विदेश में हैं सलमान खान

सलमान खान इन दिनों विदेश में हैं, जहां वो टाइगर सीरीज की अपनी तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में टाइगर-3 की रूस में शूटिंक खत्म हुई है और अब फिल्म की शूटिंग तुर्की में होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। सलमान खान की इसके अलावा भी कई फिल्में फ्लोर पर हैं। बता दें कि सलमान खान आखिरी बार फिल्म राधे में नजर आए थे। ये फिल्म कोरोना के चलते सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी थी, इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+