सलमान खान से पहले इन स्टार्स को भी मिली थी धमकी, एक पर तो बरसाई थीं गोलियां, बाल-बाल बची जान
Bollywood Celebs Death Threats: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके करीबी दोस्त और अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जब से बाबा की हत्या हुई है भाईजान को लेकर फैंस काफी चिंतित हैं। काफी समय से सलमान खान को भी मारने की धमकी मिल रही है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान की जान के पीछे पड़ा है। वह हर हाल में एक्टर को मारना चाहते हैं। इस गैंग ने कुछ महीने पहले ही एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां बरसाई थी। लेकिन बहुत कम जानते हैं कि इससे पहले बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है।

1. शाहरुख खान
ये मामला साल 1990 का है जब शाहरुख खान को गैंगस्टर अबु सलेम से धमकी मिली थी। अंडरवर्ल्ड ने मांग की थी कि शाहरुख उनके साथ काम करें और फिल्मों की कमाई का कुछ हिस्सा उन्हें भी दें। हालांकि शाहरुख नहीं माने और उन्हें धमकियां मिलने लगी इसके कारण एक्टर की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया।
2. अक्षय कुमार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को गैंगस्टर रवि पुजारी से धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार अपने एक नौकर को घर से निकाल दिया था जिसके बाद गैंगस्टर ने उन्हें धमकी दी थी कि एक्टर ने ये सही नहीं किया साथ ही फोन कर चेतावनी भी दी। इस घटना के बाद अभिनेता के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई।
3. राकेश रोशन
ऋतिक रोशन के पिता और डायरेक्टर राकेश रोशन को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। एक बार तो कुछ हमलावरों ने उनके घर के बाहर गोलियां बरसाई थी। मामला यहां तक पहुंच गया था कि राकेश रोशन के हाथ में गोली मार दी थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद राकेश रोशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
4. संजय दत्त
संजय दत्त का विवादों से पुराना नाता है। कहा जाता है कि वह अंडरवर्ल्ड से भी जुड़े थे। जानकारी के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम ने एक्टर को जान से मारने की धमकी दी थी।
ये भी पढ़ें: Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिग बॉस को क्यों बताया घटिया? शो में एंट्री लेने पर बोली ये बात












Click it and Unblock the Notifications