सलमान खान ने महिलाओं के शरीर और कपड़ों को लेकर कही ये बात, बोले- औरतों का शरीर बेश कीमती इसलिए इन्हें....
Salman Khan Statement On Women Dress Code: सलमान खान ने कहा- मुझे लगता है कि एक महिला का शरीर बहुत ज्यादा कीमती है, इसलिए जितना इसे ढका जाता है, मुझे ये उतना ही अच्छा लगता है।

Salman Khan Statement On Women Dress Code: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के सेट पर महिला को-एक्ट्रेसेस को डीप नेकलाइन वाले कपड़े नहीं पहनने देने के अपने रुख का बचाव करने की कोशिश की है। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी ने पहले कहा था कि सलमान खान ने अपने फिल्म के सेट पर महिलाओं के लिए एक नियम बना रखा है जिसके अनुसार महिलाओं को डीप नेकलाइन वाली ड्रेस पहनने की अनुमति नहीं है। वहीं अब इस बात को लेकर सलमान खान ने कहा है कि वह नहीं चाहते कि कोई भी पुरुष उनकी फिल्म के सेट पर महिलाओं को बुरी नियत से देखे, इसलिए उन्होंने ऐसा नियम बना रखा है।
सलमान खान ने महिलाओं के कपड़ों पर कही ये बात
सलमान खान हाल ही में रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने ये कहकर अपना बचाव करने की कोशिश की कि महिलाओं का शरीर बेश कीमती है और इसे ढक कर रखना जरूरी है। आपको बता दें कि शो में रजत शर्मा ने महिलाओं के लिए इस तरह का नियम बनाने के लिए सलमान खान पर दोहरे मापदंड रखने का आरोप लगाया।

'एक महिला का शरीर बहुत ज्यादा कीमती है'
रजत शर्मा ने सलमान खान से कहा कि वह खुद हर फिल्म में अपनी शर्ट उतारते हैं फिर महिलाओं के लिए ऐसा नियम क्यों। इस पर सलमान खान ने जवाब दिया- इसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं है। मुझे लगता है कि एक महिला का शरीर बहुत ज्यादा कीमती है, इसलिए जितना इसे ढका जाता है, मुझे ये उतना ही अच्छा लगता है।
'लड़कों की नियत खराब हो जाती है'
सलमान खान ने आगे कहा- कुछ साल पहले तक माहौल ठीक था लेकिन अब माहौल खराब हो गया है। भाईजान ने कहा- ये लड़कियों का चक्कर नहीं है, ये लड़कों का चक्कर है। जिस हिसाब से लड़के आपकी बहनों, आपकी पत्नी, आपकी मां को देखते हैं वो मुझे अच्छा नहीं लगता है। इसलिए, मैं नहीं चाहता कि कोई भी महिला इससे गुजरें।

'हमारी औरतों को ऐसे न देखा जाए'
सलमान खान करीब 9 साल बाद रजत शर्मा के शो आप की अदालत में नजर आए। सलमान खान ने आगे कहा- कभी-कभी पुरुषों की नियत खराब हो जाती है। सारे लड़के सब कुछ जानते हैं लेकिन नियत बिगड़ जाती है। तो कोशिश है कि हम जब फिल्में बनाएं, तो हम उन्हें ये मौका न दें कि ये हमारे हीरोइनों को, हमारी औरतों को इस प्रकार से देखें।
पलक तिवारी ने कही थी ऐसी बात
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' में नजर आईं एक्ट्रेस पलक तिवारी ने बताया था कि इस मूवी में सलमान खान के साथ काम करने से पहले वह उनकी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सह निर्देशक के रूप में काम कर चुकी थीं। पलक ने इंटरव्यू ने बताया कि कैसे फिल्म 'अंतिम' के सेट पर, सलमान ने सभी महिला क्रू सदस्यों के लिए एक सख्त ड्रेस-कोड लागू कर रखा था।

सलमान खान ने बनाया बड़ा नियम
पलक तिवारी ने कहा था- जब मैं फिल्म 'अंतिम' पर सलमान सर के साथ काम कर रही थी, तो सलमान सर का एक नियम था कि उनके सेट पर कोई भी लड़की, डीप नेकलाइन ड्रेस में नजर नहीं आनी चाहिए। सलमान सर के अनुसार लड़कियों को बदन ढके हुए कपड़े पहनने होंगे। हालांकि बाद में पलक तिवारी ने कहा था कि उनके बयान को गलत समझा गया और वह केवल सेट पर सीनियर एक्टरों के आसपास खुद को काबू में रखने की बात कर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications