सलमान खान ने इंडियन नेवी के जवानों के साथ बिताया दिन, भाईजान ने लहराया तिरंगा और बनाई रोटियां

सलमान खान विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी के जवानों के साथ मस्ती करते नजर आए। सलमान खान यहां अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।

मुंबई, 11 अगस्तः बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से सलमान खान और उनका परिवार सुरक्षा का काफी ध्यान रख रहा है। सलमान खान अब घर से बाहर निकलने पर आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड्स और बुलेटफ्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। जल्द ही उनका फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस भी शुरू होने वाला है। इसी बीच सलमान खान विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी के जवानों के साथ मस्ती करते नजर आए। दरअसल सलमान खान यहां अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। सलमान खान की विशाखापट्टनम में नेवी फील्ड से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

नेवी के जवानों के साथ सलमान खान ने की मस्ती

नेवी के जवानों के साथ सलमान खान ने की मस्ती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं सलमान खान की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वह इंडियन नेवी जवानों के बीच मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने एक पूरा दिन नेवी के जवानों के साथ बिताया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लंबे समय बाद सलमान खान को इस तरह से मस्ती करते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सलमान खान की इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

भाईजान ने लहराया तिरंगा

भाईजान ने लहराया तिरंगा

सलमान खान भारतीय नौसेना के जवानों के साथ बातचीत करते हुए नजर आए और उन्होंने तिरंगा भी लहराया। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने वाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना हुआ है। वहीं उन्होंने इंडियन नेवी की कैप भी पहनी हुई है। सलमान खान ने जवानों के साथ कई तरह के इवेंट्स में हिस्सा भी लिया। आजादी के महोत्सव के जश्न से ठीक पहले, सलमान खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

सलमान खान ने सेंकी रोटियां

सलमान खान ने सेंकी रोटियां

सलमान खान ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान वह एकदम रिलेक्स मूड में नजर आए। सलमान खान हर तस्वीर में मुंस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। सलमान खान ने नेवी के जहाज पर नौसेना के जवानों के लिए रोटियां भी बनाईं। सलमान खान एक ट्रेंड कुक की तरह रोटियां सेंकते हुए दिखाई दे रहे थे।

जवानों के साथ किया डांस

जवानों के साथ किया डांस

आपको बतादें कि सलमान खान नौसेना के जवानों के साथ मस्ती करते हुए बॉलीवुड के गानों पर अपने हुक अप डांस स्टेप्स भी करते दिखाई दिए। वहीं उन्होंने नेवी के जवानों के जिम में आर्म्स एक्सरसाइज करते हुए हैवी डंबल उठाए। जवानों को भी सलमान खआन के साथ खूब मजा आ रहा था।

नेवी के कैप पर दिया ऑटोग्राफ

नेवी के कैप पर दिया ऑटोग्राफ

सलमान खान ने नेवी के जवानों को अपना ऑटोग्राफ भी दिया। सलमान ने उनकी कैप पर अपने हस्ताक्षर किए। सलमान के साथ अपना पूरा दिन बिताकर जवान काफी खुश नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह शाहनाज गिल के साथ फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+