Sikandar Review: पिता सलीम खान ने बताया कैसी है बेटे सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर', बोले- 'दर्शक बंधा रहे'
Salman Khan Sikandar Review By Salim Khan: टाइगर 3 के बाद सलमान खान के फैंस उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सिकंदर जब से अनाउंस हुई है, उसके लिए फैंस बेताब हैं। फिल्म को रिलीज होने में अब बस 1 दिन बचा है। सिकंदर 30 मार्च यानी ईद के दिन रिलीज हो रही है। हालांकि रिलीज के पहले ही फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आए हैं।
ट्रेलर और गाने रिलीज होने के बाद हर कोई इस फिल्म का रिव्यू कर रहा है। कुछ लोगों को ट्रेलर और गाने पसंद आ रहे हैं, तो कुछ लोगों को ठीक लग रहे हैं। अब रिलीज के पहले सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान ने फिल्म सिकंदर का रिव्यू किया है। पढ़िए उन्हें कैसी लगी फिल्म।

सलमान खान ने फिल्म सिकंदर के डायरेक्टर एआर मुरुगादास, आमिर खान और सलीम खान के साथ एक पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया। इसमें आमिर ने सलीम खान से पूछा कि आपने सिकंदर देखी? आपको कैसी लगी? इसके जवाब में सलीम खान ने कहा, आप कभी भी कोई भी काम करते हैं तो आपके अंदर नर्वसनेस रहती है। सभी के साथ ये शुरुआत में होता है। ये सिर्फ हमारे साथ हो रहा है, ऐसा नहीं है। ये ह्यूमन टेंडेंसी है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मेरे साथ हो रहा है। बेस्ट स्क्रिप्ट वो होती है, जिसमें दर्शकों में रोमांच बनाए रखे। उन्हें लगता रहे अब क्या होगा, कैसे होगा, आगे क्या होगा और हीरो क्या करेगा। अगर ये स्क्रिप्ट में नहीं एहसास हो रहा है तो आपकी फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आएगी।
वहीं, ऑलवेज बॉलीवुड ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने सलमान खान की फिल्म को चार स्टार दिए हैं। रिव्यू में लिखा, सिकंदर सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है। यह एक स्टेटमेंट है, एक मूवमेंट है और एक प्रेरणादायक सिनेमाई अनुभव है। ओवरऑल ये एक अच्छे एक्शन, इंटेंस ड्रामा और अभी के समय के हिसाब से वाजिब सोशल मैसेज से भरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications