महिलाओं के शरीर और कपड़ों को लेकर ये क्या बोल गए सलमान खान, कहा- औरतों का शरीर कीमती है इन्हें तो....
Salman Khan On Women Body: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक समय पर सलमाना खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप को चर्चा हो रही थी तो उसके बाद ही कैटरीना कैफ के साथ भी उनका नाम जोड़ा जा रहा था। सलमान खान की पर्सनल लाइफ काफी विवादों से घिरी रही है।
सलमान खान के सेट का बड़ा नियम
सलमान खान के कई विवादित बयानों ने भी उन्हें सुर्खियों में जगह दी है। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी ने एक बार कहा था कि सलमान खान ने अपने फिल्म के सेट पर महिलाओं के लिए एक नियम बना रखा है जिसके अनुसार महिलाओं को डीप नेकलाइन वाली ड्रेस पहनने की अनुमति नहीं है।

सलमान ने महिलाओं के शरीर पर कही थी ऐसी बात
वहीं इस बात को लेकर सलमान खान ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि कोई भी पुरुष उनकी फिल्म के सेट पर महिलाओं को बुरी नजर से देखे, इसलिए उन्होंने ऐसा नियम बना रखा है। सलमान खान मशहूर एंकर रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में महिलाओं की बॉडी और उनके कपड़ों को लेकर कई तरह की बातें कही थीं।
'महिलाओं को अपना शरीर ढक कर रखना चाहिए'
इस शो में सलमान खान ने कहा था कि महिलाओं का शरीर बेश कीमती है और इसलिए इसे ढक कर रखना जरूरी है। आपको बता दें कि शो में रजत शर्मा ने महिलाओं के लिए इस तरह का नियम बनाने के लिए सलमान खान पर दोहरा मापदंड रखने का आरोप लगाया था।
'एक महिला का शरीर बहुत ज्यादा कीमती है'
रजत शर्मा ने शो में सलमान खान से कहा था कि वह खुद हर फिल्म में अपनी शर्ट उतारते हैं फिर महिलाओं के लिए ऐसा नियम क्यों है। इस पर सलमान खान ने जवाब देते हुए कहा था- इसमें कोई दोहरा मापदंड नहीं है। मुझे लगता है कि एक महिला का शरीर बहुत ज्यादा कीमती है, इसलिए जितना इसे ढका जाता है, मुझे ये उतना ही अच्छा लगता है।
'लड़कों की नियत खराब हो जाती है'
सलमान खान ने आगे कहा था- कुछ साल पहले तक समाज का माहौल ठीक था लेकिन अब माहौल खराब होता जा रहा है। ये लड़कियों का चक्कर नहीं है, ये लड़कों का चक्कर है। जिस हिसाब से लड़के आपकी बहनों, आपकी पत्नी, आपकी मां को देखते हैं वो मुझे अच्छा नहीं लगता है। इसलिए, मैं नहीं चाहता कि कोई भी महिला इससे गुजरें।
'हमारी औरतों को ऐसे न देखा जाए'
सलमान खान ने इस शो में कहा था- कभी-कभी पुरुषों की नियत खराब हो जाती है। सारे लड़के सब कुछ जानते हैं लेकिन नियत बिगड़ जाती है। तो कोशिश है कि हम जब फिल्में बनाएं, तो हम उन्हें ये मौका न दें कि ये हमारे हीरोइनों को, हमारी औरतों को इस प्रकार से देखें। हम सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा चाहते हैं।
पलक तिवारी ने कही थी ऐसी बात
सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' में नजर आईं एक्ट्रेस पलक तिवारी ने बताया था कि इस मूवी में सलमान खान के साथ काम करने से पहले वह उनकी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सह निर्देशक के रूप में काम कर चुकी थीं। पलक ने इंटरव्यू ने बताया कि कैसे फिल्म 'अंतिम' के सेट पर, सलमान ने सभी महिला क्रू सदस्यों के लिए एक सख्त ड्रेस-कोड लागू कर रखा था।
सलमान खान ने महिलाओं के लिए बनाया खास नियम
पलक तिवारी ने कहा था- जब मैं फिल्म 'अंतिम' पर सलमान सर के साथ काम कर रही थी, तो सलमान सर का एक नियम था कि उनके सेट पर कोई भी लड़की, डीप नेकलाइन ड्रेस में नजर नहीं आनी चाहिए। सलमान सर के अनुसार लड़कियों को बदन ढके हुए कपड़े पहनने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications