'Tiger 3' के सेट से लीक हुआ सलमान खान का लुक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सलमान खान इन दिनों रूस में हैं और फिल्म Tiger 3 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से सलमान खान का लुक लीक हुआ है, जोकि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई, 23 अगस्त। सलमान खान इन दिनों रूस में हैं और फिल्म Tiger 3 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से सलमान खान का लुक लीक हुआ है, जोकि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। सलमान के साथ कैटरीना भी इस फिल्म की शूटिंग के लिए रूस में हैं। दोनों ने पिछले हफ्ते रूस के लिए उड़ान भरी थी। यह फिल्म अगले साल ईद के मौंके पर रिलीज होगी।
Recommended Video

भूरे रंग की लंबी दाढ़ी में नजर आए भाईजान
सोशल मीडिया पर सलमान खान की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उनमें वह बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। तस्वीरों में सलमान लंबी भूरी दाढ़ी, लाल रंग की जैकेट, सफेद टीशर्ट, नीले रंग की जींस और लाल रंग का हेयर बैड पहने नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में टाइगर 3 के सेट पर सलमान खान का भतीजा निर्वाण भी उनके बगल में खड़ा दिखाई दे रहा है।

रूस की सड़कों पर फैंस ने सलमान के साथ खिंचाई तस्वीरें
उनके फैंस ने रूस की सड़कों पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचाते सलमान खान की अन्य तस्वीरें भी साझा की हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस गए थे। वह पिछले कुछ महीनों से फिल्म में अपने किरदार की तैयारी कर रहे थे। जुलाई में सलमान खान ने फिल्म के लिए पसीने बहाते हुए अपनी एक वीडियो फैंस के साथ साझा की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाम में लिखा था, 'मुझे लगता है कि यह लड़का टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग कर रहा है।'

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं टाइगर सीरीज की फिल्में
बता दें कि टाइगर फिल्म सीरीज के दोनों पार्ट अब तक काफी हिट रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने मोटी कमाई की थी। अब टाइगर 3 दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications