सलमान खान की भाभी ने बयां किया सच, बताया शादी के 22 साल बाद क्यों हुए अलग
सलमान खान की भाभी ने बयां किया सच, बताया शादी के 22 साल बाद क्यों हुए अलग
मुंबई, 02 सितंबर: "द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स" (Fabulous Lives of Bollywood Wives) शो के दूसरे सीजन की वापसी हो चुकी है। शो में महीप कपूर, नीलम कोठारी और भावना पांडे ने अपने जीवन से जुड़े कई राज खोले हैं। वहीं सीमा सजदेह जो सलमान खान के भाई सुहेल खान की पूर्व पत्नी हैं उन्होंने इतने सालों बाद अपने तलाक पर खुल कर बात की और सच बयां किया कि आखिर क्यों वो शादी के 22 साल बाद अलग हुए।

शादी के 22 साल बाद क्यों हुए अलग
द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के एक एपिसोड में सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने अपने तलाक और इसके पीछे के कारण के बारे में बात की। सीमा और सोहेल अलग हो गए और शादी के 22 साल बाद तलाक जैसा मुश्किल फैसला लेकर अलग हो गए थे।

सीमा का दर्द फूंट पड़ा
दरअसल, शो के एक एपिसोड में महीप कपूर सीमा सजदेह को इंडिया मैचमेकिंग की सीमा टापरिया से मिलवाते हैं। इसी एपिसोड में सीमा टापरिया ने सीमा सजदेह से सोहेल खान के साथ अपने सेपरेशनके बारे में बताने के लिए कहा तब सीमा का दर्द फूंट पड़ा।

सीमा ने तलाक के पीछे का कारण बताया
सीमा ने तलाक के पीछे का कारण बताया और कहा कि उनके विचार समान नहीं थे। सीमा ने आगे कहा कि वह पिछले पांच सालों से सलमान खान के भाई सोहेल खान से अलग हो चुकी हैं।

22 साल बाद पता चला कि विचार एक जैसे नहीं हैं?
तापरिया ने अलग होने का कारण पूछा तो सीमा ने बताया ''हमारे विचार एक जैसे नहीं हैं'', इस पर तापरिया ने पूछा कि लेकिन शादी के 22 साल बाद आपको पता चला कि विचार एक जैसे नहीं हैं?'' इस पर सीमा ने जवाब दिया कि इसमें "समय लगता है"। सीमा टापरिया ने कहा "तुमने 22 साल एक साथ बिताए हैं।"

हम दोनों ने कोशिशे की लेकिन....
इस पर सीमा ने कहा मैं आप के फॉर्मूले का पालन कर रही थी, क्योंकि हम दोनों कोशिश कर रहे थे। मैंने पूरा फॉर्मूला आजमाया। यहां तक कि उसने भी कोशिश की। इसलिए ऐसा नहीं है कि हमने एक साथ कोशिश नहीं की और जब हमारे बच्चे होते हैं, तो परिस्थिति अलग होती है।"

क्या बच्चे तलाक के लिए राजी हो गए
सीमा तापरिया ने पूछा कि क्या बच्चे तलाक के लिए राजी हो गए हैं इस पर सीमा ने जवाब दिया, "मेरी छोटा बच्चा, वह अभी दस साल का है और हां मेरी बड़ा बेटा मान गया था। सीमा ने खुलासा कि कि सुहेल खान "बहुत जिद्दी" हैं। इसके साथ ही सीमा ने फिर मजाक में कहा, "उसे लगता है कि मैं महिलाओं को पसंद करती हूं। हालांकि सीमा ने बाद में साफ करते हुए कहा मैं सिर्फ मजाक कर रही हूं।

1998 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं
बता दें सीमा सजदेह और सोहेल खान ने 1998 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं - निर्वाण और योहन। सीमा और सोहेल के बाद सबसे पहले उनके अलगाव की अफवाहें सामने आईं, दोनों नेटफ्लिक्स के द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के पहले सीज़न में दिखाई दिए। यह दिखाया गया था कि वे अलग रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications