'संगीता से शादी करना चाहता था' सलमान खान क्यों टूटी थी संगीता बिजलानी से शादी? बताया सच

Salman Khan Sangeeta Bijlani: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने कई सारी एक्ट्रेसेस को डेट किया। सोमी अली ने खुलासा किया था कि जब सलमान की संगीता बिजलानी से शादी होने वाली थी तो उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया था।

सोमी अली से पहले सलमान खान एक्ट्रेस संगीता बिजलानी को डेट कर रहे थे। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी और शादी के कार्ड छप चुके थे। लेकिन सोमी अली की वजह से एक्ट्रेस ने शादी तोड़ दी थी। एक बार "कॉफी विद करण" में सलमान ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे वह संगीता से शादी करना चाहते थे।

Salman Khan

करण जौहर ने जब सलमान से पूछा कि क्या वह शादी करना चाहते हैं, तो सलमान ने कहा, "एक समय था जब मैं सच में शादी करना चाहता था... संगीता के साथ, कार्ड भी छप चुके थे यार।" करण ने हंसते हुए कहा, "फिर यह नहीं हुआ। क्यों, क्या उसने तुम्हें पकड़ लिया?" इस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया, "कहां पकड़ लिया? नहीं, नहीं।"

करण जौहर सलमान के सोमी अली के साथ के रिश्ते का इशारा कर रहे थे। सलमान सोमी अली के साथ काम करने के दौरान उनको डेट करने लगे थे और वे संगीता के पीछे से उनसे मिलने जाते थे। कहा जाता है कि संगीता और सोमी अली को सलमान एकसाथ डेट कर रहे थे। लेकिन एक्टर रंगे हाथों पकड़े गए थे।

सोमी ने खुद ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, "सलमान और मैं साथ में मेरे कमरे में बैठकर बात कर रहे थे, तभी अचानक संगीता वहां आ गई। उसने सलमान की ओर देखते हुए कहा, 'यह बस हो गया। तुम्हें एक को चुनना होगा।' सलमान ने मुझसे कहा, 'सोमी, मैं 10 मिनट में वापस आऊंगा।' मैंने सोचा कि वह संगीता से शादी करने चले गए हैं, लेकिन वह वापस आए और मुझे बताया कि उन्होंने संगीता से ब्रेकअप कर लिया है और वह मुझसे रहना चाहते हैं। मुझे लगा कि यह किस्मत है।"

सलमान खान से शादी टूटने के बाद संगीता बिजलानी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी। इसके बाद सलमान की लाइफ में ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई। एक्ट्रेस को उन्होंने लगभग 2 साल तक डेट किया। इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। हालांकि सलमान खान आज भी सिंगल हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में Salman Khan का क्या सच में कॉन्सर्ट? 'दबंग खान' ने खुद बताई हकीकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+