'मेरी शादी हो चुकी है' क्या सलमान खान ने कर ली सीक्रेट वेडिंग? एक्टर ने शाहरुख खान को बताया सच

Salman Khan Marriage: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। एक्टर के फैंस के मन में हमेशा एक ही सवाल रहता है कि आखिर सलमान कब शादी करेंगे। अब इस सवाल का जवाब सलमान ने एक इवेंट के दौरान दिया था।

दरअसल, कुछ साल पहले एक इवेंट को शाहरुख खान होस्ट कर रहे थे। इस दौरान वह अपने खास दोस्त सलमान खान से पुछते हैं कि, वह शादी कब कर रहे हैं? ऐसे में सलमान चुप कैसे रहते, उन्होंने शादी के सवाल का ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर शाहरुख भी हैरान रह गए।

Salman Khan

सलमान खान ने शादी वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, 'सीक्रेट ये है कि मेरी शादी हो चुकी है।' ये सुनकर शाहरुख खान को बड़ा झटका लगा। उन्होंने कंफर्म करने के लिए सलमान खान से फिर पूछा, "क्या? तेरी शादी हो चुकी है?" सलमान खान ने कहा, 'जो लोग मुझे परेशान करते रहते हैं, मेरी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछते हैं। मैं यह झूठ बोलते-बोलते तंग आ गया हूं- 18 नवंबर, 18 नवंबर।'

इसके बाद शाहरुख खान पूछते हैं कि सलमान ने कब शादी की? इसके जवाब में भाईजान कहते हैं कि, 'सपनों में।' फिर शाहरुख खान कहते हैं सपनों में किससे की? सलमान कहते हैं कि, 'मैं सपनों में जैसी ही उस लड़की को देखता हूं तो मेरी नींद खुल जाती है इसलिए मैंने कभी लड़की को देखा ही नहीं।' सलमान खान की ये बात सुनकर मौजूदा सभी स्टार्स की हंसी छूट गई।

बता दें कि, सलमान खान अपने अफेयर्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहे हैं। एक्टर की संगीता बिजलानी के साथ शादी होने वाली थी लेकिन आखिरी में ये शादी टूट गई। इसके बाद सलमान की लाइफ में ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई। दोनों ने लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन फिर ये रिश्ता भी टूट गया और एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। फिलहाल सलमान खान सिंगल हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की।

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने को-स्टार के साथ की थी ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़, हैरान रह गए भाईजान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+