Salman Khan ने को-स्टार के साथ की थी ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़, हैरान रह गए भाईजान

Salman Khan Himani Shivpuri: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मोस्ट आइकॉनिक फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को आज भी फैंस देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में नजर आई थीं।

हाल ही में सलमान खान की को-स्टार हिमानी शिवपुरी ने फिल्म की शूटिंग का अनुभव साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर सलमान खान बहुत शरारती थे और एक बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से हिमानी ने सलमान खान को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया।

Salman Khan

बॉलीवुड हंगामा को दिए गए इंटरव्यू में हिमानी फिल्म हम आपके हैं कौन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि, "मैं ज्यादातर थिएटर से जुड़ी रही हूं। इसलिए मैंने पहली बार जब मैं सलमान से मिली थी तो मुझे याद है कि सूरज बड़जात्या ने हमें एक सीन समझाया था जिसे करने के लिए दोनों तैयार थे।"

हिमानी ने आगे कहा कि, जैसे ही फिल्म की शूटिंग हम लोगों ने शुरू की तो सलमान खान मुझे चाची जान कहते हैं और इसके बाद उन्होंने मुझे अचानक गोद में उठा लिया, तभी मैंने उन्हें अचानक थप्पड़ मार दिया। ये सब देखकर सूरज भी हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने कहा, 'यह अच्छा लग रहा है। हम इसे रखेंगे।'

जब सूरज ने इस सीन को लेने के लिए कहा तो अगली बार सलमान खान के गोद उठाने को लेकर मैं पहले से तैयार थी। इसके अलावा हिमानी ने सलमान खान के स्वभाव पर बात करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ काम करना बहुत बढ़िया था। वे अपने घर से खाना भी लाते थे बिरयानी और सब कुछ। हम आपके हैं कौन के सेट पर, वे केवल शाकाहारी भोजन ही परोसते थे। इसलिए, वे ईद पर बिरयानी लाते थे और हम सब उसे खाते थे। वे बहुत शरारती भी थे।

हिमानी शिवपुरी और सलमान खान के बीच दोस्ती इस फिल्म से आगे भी जारी रही। उन्होंने हम साथ-साथ हैं और बीवी नंबर 1 जैसी अन्य सफल फिल्मों में साथ काम किया है जिससे उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भी मजबूत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+