'मेरा जी भरा नहीं', 'भाईजान' आखिर कहना क्‍या चाह रहे? सलमान खान के Video ने मचाई खलबली

Salman khan mera jee nahi bhara Video: बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। राजश्री पान मसाला और उसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान पर भ्रामक विज्ञापनों का आरोप संबंधी केस में जारी जमानती वारंट पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान ने अपना एक वीडियो शेयर किया है।

ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। इस रहस्यमयी ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में लिखें कैप्‍शन "मेरा जी भरा नहीं" ने फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

Salman Khan

स्टाइल, स्वैग और सस्पेंस से भरा वीडियो

सलमान द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। चेक प्रिंट हैट, डार्क सनग्लासेस और मुंह में दबा तिनका-ये सब मिलकर उनके 'रफ एंड टफ' लुक को और दमदार बना रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने

'मेरा जी नहीं भरा' ने बढ़ाया सस्‍पेंस

वीडियो में बैकग्राउंड में एक स्‍लो म्‍युजिक सुनाई दे रहा है, जिसमें खुद सलमान की गुनगुनाहट भी शामिल है। आवाज साफ नहीं सुनाई दे रही है लेकिन गौर से सुनने पर पता चल हरा है कि वह 'मेरा जी नहीं भरा' गाना गा रहे हैं। खास बात यह है कि कैप्शन में भी उन्होंने यही लाइन लिखी-"मेरा जी नहीं भरा...", जिससे सस्पेंस और गहरा गया।

आखिर भाईजान कहना क्‍या चाहते हैं?

इस छोटे से कैप्शन ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। कुछ लोग इसे उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे उनके करियर के किसी पुराने पल की झलक मान रहे हैं। वहीं कई यूजर्स इसे Rajpal Yadav के समर्थन से भी जोड़कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई हलचल

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। एक फैन ने लिखा, "भाई का स्वैग हमेशा की तरह टॉप पर है।" वहीं एक फैन ने लिखा, दोस्तों लगता है भाईजान आजकल बहुत खुश हैं।

एक यूजर ने तो सलमान खान की तुलना दिवंगत एक्‍टर धमेंद्र से कर दी। यूजर ने लिखा, "जी हां, ये लड़का बिल्कुल धर्मेंद्र जैसा दिखने लगा है, यहां तक ​​कि इसकी आवाज भी बिल्कुल उन्हीं जैसी हो गई है।" वहीं कुछ यूजर्स टांट कर रहे हैं कि सलमान खान का अफेयर से जी नहीं भरा। हालांकि इस वीडियो का असली मतलब क्या है, यह तो खुद Salman Khan ही आने वाले समय में साफ करेंगे।

सलमान खान का किन एक्‍ट्रेस के साथ रह चुका है अफेयर?

सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। उनके सबसे चर्चित रिश्तों में संगीता बिजलानी के साथ रिश्ता शामिल है, जिनसे उनकी शादी तक की बात पहुंच गई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद सोमी अली के साथ उनका लंबा (1991-1999) रिलेशन रहा।

फिर 1999-2001 के बीच ऐश्‍वर्या राय के साथ उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा, जो बाद में विवादों के कारण खत्म हो गया। इसके अलावा कैटरीना कैफ के साथ भी उनका कई सालों तक रिश्ता रहा, जो धीरे-धीरे खत्म हो गया। 2012 में Iulia Vântur के साथ उनके रिलेशन की खबरें आती रही हैं। इनके अलावा कुछ अन्य एक्ट्रेसेस जिनमें जरीन खान, जैकलीन फर्नांडीज और सोनाक्षी सिन्हा कानाम जुड़ा, लेकिन ये अफवाह ही माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+