'वो लोग नहीं चाहते थे कि मैं ऐश्वर्या राय की जिंदगी में रहूं, मुझे बाहर फेंक दिया', सलमान खान का छलका दर्द

Aishwarya Rai and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि इस प्रेम कहानी का एक दर्दनाक अंत हुआ था। ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान बिल्कुल टूट गए थे और डिप्रेशन में भी चले गए थे।

'मुझे ऐश्वर्या की जिंदगी की बाहर फेंक दिया'
कहा जाता है कि सलमान खान को पाने के लिए ऐश्वर्या राय ने अपने पैरेंट्स से लड़ाई तक कर ली थी। हालांकि ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि वह ऐश्वर्या राय की जिंदगी में रहें, इसलिए उन्हें एक्ट्रेस की जिंदगी से बाहर फेंक दिया गया था।

Aishwarya Rai

सलमान खान-ऐश्वर्या राय का दर्दनाक ब्रेकअप
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर प्यार शुरू हुआ था। कहते हैं कि सलमान खान ने बॉलीवुड में ऐश्वर्या रायकी एंट्री करवाने के लिए कई फिल्म मेकर्स से खुद सिफारिश की थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे थे।

ऐश्वर्या के पैरेंट्स को पसंद नहीं थे सलमान खान
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स को सलमान खान बिल्कुल पसंद नहीं थे लेकिन ऐश्वर्या राय ने किसी की नहीं सुनी और उनका प्यार परवान चढ़ता रहा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय सुपरस्टार सलमान खान के प्यार में इतनी पागल हो गई थीं कि उन्होंने अपने पैरेंट्स से झगड़ा तक कर लिया था।

पैरेंट्स को छोड़ अकेले रहने लगी थीं ऐश्वर्या
डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के प्यार में डुबकी लगाते हुए अपने पैरेंट्स का घर छोड़ दिया था। ऐश्वर्या राय मुंबई के लोखंडवाला इलाके के गोरखहिल टावर में अपार्टमेंट लेकर अकेले रहने लगी थीं। लेकिन उसी अपार्टमेंट में रहने के बाद से ही ऐश्वर्या और सलमान खान की जिंदगी में तूफान आना शुरू हो गया था।

सलमान खान से परेशान थे ऐश्वर्या के पैंरेंट्स
कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स नहीं चाहते थे कि सलमान खान उनकी बेटी की जिंदगी में दखल दे। ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स को सलमान खान का रोमांटिक नेचर बिल्कुल पसंद नहीं था। साथ ही वह लोग सलमान खान के एक्स अफेसर्य से भी काफी परेशान थे। वह नहीं चाहते थे कि ऐश्वर्या और सलमान के बीच कोई भी रिश्ता हो।

'मुझे ऐश्वर्या राय से प्यार है, हर रिश्ते में झगड़ा होता है'
हालांकि सलमान खान ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था- मुझे ऐश्वर्या राय से प्यार है और हर प्यार के रिश्ते में झगड़ा होता है। ये बात सच है कि ऐश्वर्या के पैरेंट्स को मैं बिल्कुल पसंद नहीं हूं। वो लोग रूढ़िवादी हैं और उनकी सोच अलग है। उन्होंने मेरे बारे में बहुत कुछ सुना है और वो लोग नहीं चाहते थे कि मैं ऐश्वर्या की जिंदगी में रहूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+