आज भी ऐश्वर्या राय को भूल नहीं पाए हैं सलमान खान, वीडियो ने खोली पोल, सेट पर भाईजान ने की ऐसी हरकत

Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी काफी चर्चित रही है। इस लव स्टोरी का अंत भी काफी दर्दनाक हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय और उनके परिवार ने सलमान खान पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप
सिर्फ इतना नहीं सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप का भुगतान बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को भी भरना पड़ा था। दरअसल सलमान से ब्रकअप करने के बाद ऐश्वर्या राय का अफेयर विवेक ओबेरॉय के साथ चला था, जिसे लेकर सलमान खान एक्टर पर भड़क गए थे। कहा जाता है कि विवेक ओबेरॉय का करियर भाईजान ने ही बर्बाद कर दिया था।

salman khan

ऐश्वर्या राय को लेकर पोजेसिव थे सलमान खान
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय को लेकर काफी पोजेसिव थे। यहां तक की ब्रेकअप हो जाने के बाद भी वह आज तक ऐश्वर्या राय को भूल नहीं पाए हैं। भले ही उन्होंने अलग होने के बाद से आज तक ऐश्वर्या राय से कोई बात नहीं की है लेकिन उनके दिल में एक्ट्रेस की जगह आज भी बनी हुई है।

सुनील पाल ने किया बड़ा खुलासा
यही कारण है कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय आज भी किसी न किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। एक बार फिर दोनों से जुड़ी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि एक्टर और कॉमेडियन सुनील पाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'किक' में काम किया था।

'सलमान खान गाना गुनगुनाते रहते थे'
सुनील पाल ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सुनील पाल ने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'किक' के सेट पर सलमान खान काफी कूल रहते थे। वह सेट पर कोई न कोई गाना गुनगुनाते रहते थे।

'ऐश्वर्या से जुड़ा गाना गाने लगे थे सलमान खान'
सुनील पाल ने बताया कि सलमान खान एक दिन सेट पर 'आ अब लौट चले' गाना गा रहे थे। सुनील पाल ने कहा- मैंने सलमान भाई से कहा था कि आप अब भी ऐश्वर्या राय से जुड़ा गाना गा रहे हैं। ये बात सुनते ही वहां पर मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगे थे जबकि सलमान खान थोड़ा शर्मा गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+