'सलमान खान ने मुझे रात को घर बुलाया था', गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसी महिला, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में अचानक एक महिला घुस गई। इस बारे में पता चलते ही चारों तरफ हलचल मच गई है।

सलमान खान की बिल्डिंग में हुई घुसपैठ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक बार फिर किसी अज्ञात शख्स ने घुसपैठ करने की कोशिश की है। दो दिन के अंदर दो बार इस तरह के घुसपैठ की कोशिश हुई है।

Salman Khan

पुलिस की पूछताछ में महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा

-एक महिला सलमान खान की बिल्डिंग में घुस गई थी। अनजान महिला सलमान खान के फ्लैट के पास तक पहुंच गई थी। उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ गैरकानूनी घुसपैठ का मामला दर्ज किया गया है। महिला की पहचान 36 साल की ईशा छाबड़ा के रूप में हुई है।

-पुलिस की पूछताछ में ईशा छाबड़ा ने बताया है कि वह एक मॉडल हैं। एक पार्टी में उनकी मुलाकात सलमान थान से हुई थी। उसने पुलिस को बताया है कि सलमान खान ने ही उनकी मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये महिला देर रात 3 बजे के आसपास चुपचाप गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश कर रही थीं।

सलमान खान के घर के बाहर घटी ऐसी घटना

-पहला मामला 20 मई 2025 का है, जब एक शख्स अचानक ही उनकी बिल्डिंग में घुस गया था। वहीं अब दो दिन के बाद फिर से एक महिला एक्टर की बिल्डिंग में घुस गई थी। इन दोनों ही शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

-आज यानी 22 मई 2025 की सुबह एक महिला सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुस गई थी। जैसे ही पुलिस को ये खबर मिली तो तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

-फिलहाल पुलिस दोनों शख्स से पूछताछ कर रही है। लेकिन इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये महिला क्यों सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 मई 2025 को जो शख्स सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश में था, उसका नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस को चकमा देकर कार के पीछे छिपकर सलमान खान की बिल्डिंग में घुस गया था।

पुलिस हिरासत में लेकर की थी पूछताछ

-वहीं जब पुलिस को कुछ संदेह हुआ था तो उन्होंने जितेन्द्र कुमार सिंह को बिल्डिंग के गेट के पास से हिरासत में ले लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह शख्स बिल्डिंग में घुसने से कुछ देर पहले से ही गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर टहल रहा था। पुलिस ने उसे वहां से हटाया भी था लेकिन थोड़ी देर बाद वह अचानक ही बिल्डिंग में घुस गया था।

-पुलिस ने उस शख्स को हिरातस में ले लिया था और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार ये शख्स कोई भी हो सकता है जो सुपरस्टार को नुकसान पहुंचा सकता था। वहीं पुलिस ये भी कह रही है कि ये भाईजान का बड़ा फैन भी हो सकता है जो उनके मिलने के लिए कोई भी हद पार करने को तैयार था।

20 मई को सलमान खान के घर के बाहर हुई थी ऐसी घटना

-एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना गत 20 मई 2025 की है। इस दिन शाम करीब 7:15 बजे संदिग्ध युवक जितेन्द्र कुमार सिंह को गैलेक्सी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में घुसने से पहले गेट के बाहर टहलते हुए देखा गया था। उस वक्त पुलिस ने उसे वहां से हटाकर जाने के लिए कहा था। इससे नाराज होकर उसने अपना मोबाइल तोड़ दिया था।

-इसके थोड़ी देर बाद ही जितेन्द्र कुमार सिंह गैलेक्सी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में घुस गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सलमान खान से मिलना चाहता था।

सलमान खान को घर में घुसकर मारने की मिली थी धमकी

सलमान खान को लगातार कई बार जानधमकियां मिलती रही है। अप्रैल 2025 को ही मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सऐप नंबर पर धमकी भेजी गई, जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।

सलमान खान की कड़ी सुरक्षा

-आपको बता दें कि इसी साल बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में भी एक अनजान शख्स घुस गया था जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। उस शख्स के साथ हाथापाई में सैफ अली खान बुरी तरह से चोटिल भी हो गए थे। उसके बाद से एक्टरों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

-वहीं लॉरेंस गैंग की तरफ से बार बार सलमान खान और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी जाती है। साल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर लॉरेंस गैंग के दो शूटरों ने फायरिंग भी की थी जिसके बाद से सुपरस्टार और उनके परिवार वालों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+