साल के खत्म होने के पहले सलमान खान ने मचाया तहलका, 'सिकंदर' के टीजर ने 24 घंटे में तोड़ा सबका रिकॉर्ड

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर का मच अवेटेड टीज़र आते ही इंटरनेट पर छा गया है। यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 24 घंटे में इसे 51 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड #1 ट्रेंडिंग वीडियो बन गया है, और इस तरह से इसे हर घंटे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं।

टीज़र की पॉपुलैरिटी ने ये तय कर दिया है कि सलमान का कमबैक तगड़ा हो सकता है। इसकी शुरुआत सलमान खान के जबरदस्त किरदार सिकंदर से होती है, जो रहस्यमयी, दमदार और बेहद करिश्माई नजर आता है। धमाकेदार एक्शन सीन्स और शानदार विजुअल्स के साथ, टीज़र ने फैंस और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है। अब हर कोई फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

Sikandar Teaser

टीजर की हो रही आलोचना
टीजर को जितना प्यार मिल रहा है, उनता ही लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि सलमान के लुक और टीजर में कुछ भी नया नहीं दिख रहा है। जैसे सलमान बिग बॉस में दिखते हैं, वैसे ही वो यहां भी नजर आ रहे हैं।

टीजर में बस एक डायलॉग
बता दें,1:41 मिनट के इस टीजर में मात्र एक डायलॉग है। जिसमें सलमान खान पूरा मजमा लूट ले जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है एक्शन, जिसे सलमान अपने पूरे हाव भाव से स्क्रीन पर दिखाते हैं। इस एक मात्र सीन देख कर लगता है कि फिल्म में पर्दाफाड़ और गरदा उड़ा देने वाले एक्शन सीन होने वाले हैं। सलमान के फैंस को जिस तरह के टीजर की उम्मीद थी, वो उन्हें मिल गया है। सिकंदर में सलमान का कैरेक्टर लार्जर दैन लाइफ बनाया गया है। ये इस टीजर को देख कर पता चलता है।

डारेक्टर ने सलमान की छवि पहचानी
फिल्म में सलमान खान का एंग्री यंग मैन और खतरनाक हीरो वाला अवतार दिखाया गया है। जैसा सलमान के फैंस उन्हें देखना चाहते हैं। डायरेक्टर ए आर मुरगदास ने सलमान को बखूबी स्क्रीन प्रजेंस दी है। साथ ही उन्होंने ये निश्चित किया है कि सलमान को फिल्म में किसी भी प्रकार से कमजोर ना दिखाया जाए। क्योंकि यही उनकी पर्सनालिटी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+