सलमान खान की मां ही नहीं भाभियां और जीजा भी हैं हिंदू ,पूरा परिवार साथ मिलकर मनाता है ईद और करता है गणेश पूजा

Salman Khan Family:बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान की फिल्‍म सिकंदर रिलीज होने वाली है। फिल्‍म को लेकर सलमान खान चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इस सबके बीच सलमान खान ने एक घड़ी ऐसी पहनी, जिसके कारण मौलाना नाराज हो गए हैं।

दरअसल सलमान खान ने राम मंदिर और हनुमान जी की घड़ी पहनी तो ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने इस्‍लाम और शरीयत का हवाला देते हुए इसे हराम बताया। इसके बाद सलमान खान के धर्म को लेकर फिर बहस छिड़ चुकी है।

Salman Khan

जबकि सिकंदर फिल्‍म के प्रमोशन में बिजी सलमान खान ने खुद साफ कर दिया है, वो किसी कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ना नहीं चाहते हैं। याद रहे सलमान खान हमेशा हिंदू-मुस्लिम विवाद में कभी नहीं पड़ते। फिल्‍मों के जरिए भाईचारे का संदेश देने वाले सलमान खान का परिवार भी इस मामले में आइडियल परिवार है।

सलमान खान का परिवार हिंदू-मुस्लिम एकता का बड़ी मिसाल है। सलमान खान की मां तो हिंदू है और उनके दो भाइयों की पत्‍नी हिंदू है। इतना ही नहीं सलमान खान के जीजा यानी बहन के पति भी हिंदू हैं।

खान परिवार मिलकर मनाता है ईद, करते हैं गणेश पूजा

सलमान खान का पूरा परिवार ईद भी खूब धूमधाम से सब मिलकर मनाते हैं और गणेश चतुर्थी पर गणेश पूजा भी सब साथ मिल कर करते हैं।

खान परिवार में शामिल होने के बाद नहीं किया धर्म परिवर्तन

ताज्‍जुब की बात ये है कि सलमान खान के पिता सलीम खान के परिवार में हिंदू परिवारों से आईं दोनों बहुएं और 1 दामाद आज भी अपना हिंदू धर्म ही मानते हैं। उन्‍होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। इसीलिए सलमान खान के घर पर पूजा और नमाज दोनों होती है।

सलमान की मां हिंदू

सलमान की मां सुशीला चरक हिंदू हैं, मराठी हिंदू परिवार में जन्‍मी सुशीला और सलमान खान के पिता सलीम खान ने 1964 में लव मैरिज की थी। हालांकि शादी के बाद उन्‍होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और सलमा खान बन गईं। सलमान की मां हिंदू हैं इसलिए सलमान खान दोनों धर्मों को मानते हैं और सम्‍मान देते हैं। सलमान के पिता सलीम खान ने एक्‍ट्रेस हेलन से दूसरी शादी की थी जो क्रिश्चियन हैं।

सलमान खान की 2 भाभी हैं हिंदू

सलमान खान की भाभियां हिंदू हैं। सलमान खान के भाई अरबाज़ खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा पंजाब परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं और सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह हैं जो भी हिंदू हैं। हालांकि मलाइका का सोहेल खान से तलाक हो चुका है लेकिन दोनों अभी भी मलाइका खान परिवार की खास सदस्य बनी हुई हैं।

सलमान खान के जीजा हिंदू हैं

बॉलीवुड के एक्टर और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री खान परिवार के दामाद और सलमान खान के जीजा हैं। सलमान की बहन अलवीरा खान से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+