सौतन हेलेन के साथ सलमान खान की मां सलमा खान ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, वीडियो में दिख गया ये सब
Salman Khan Mother Salma Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनकी मां सलमा खान की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल सलमान खान ने हाल ही में अपनी प्यारी मां सलमा खान का 81वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमा खान ने अपने जन्मदिन पर बड़ा सा थ्री टियर केक काटा है। वहीं सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने अपनी सास के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान की मां सलमना खान का जन्मदिन
अतुल अग्निहोत्री द्वारा शेयर किए गए बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो में सलमान खान तो नहीं नजर आ रहे है लेकिन सोहेल खान, अर्पिता सहित सलमा खान की सौतन हेलन भी नजर आ रही हैं। सलमा खान की बेटी अलवीरा अग्निहोत्री के पति अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की मां के 81वें बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो पोस्ट किय है जो कि लोगो को खूब पसदं आ रहा है।

थ्री टियर केक काटती नजर आईं सलमान खान
उस वीडियो में सलमान खान की मां सलमा खान ग्रीन कलर के सूट में बहुत ही प्यारी लग रही हैं और वह थ्री टियर केक पर लगी कैंडल बुझाते और फिर फ्लावर डेकोरेटेड केक काटते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान सोहेल खान, अर्पिता खान, अलवीरा सहित तमाम लोग सलमा खान के लिए हैप्पी बर्थडे का गाना भी गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अतुल अग्निहोत्री ने शेयर किया पार्टी का वीडियो
वीडियो में सलमा खान की सौतन हेलन भी नजर आ रही हैं, जो सलमा खान के केक काटने पर खुशी से ताली बजाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अतुल अग्निहोत्री ने कैप्शन में लिखा है- 81वें जन्मदिन की शुभकामनाएं सासू मां।
बेटियों ने सेलिब्रेट किया था बर्थडे
आपको बता दें कि पिछले साल अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री ने चंडीगढ़ के एक होटल में अपनी मां सलमा खान के लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इस दौरान पार्टी में बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर ने भी परफॉर्म किया था। तब सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं।












Click it and Unblock the Notifications