सलमान खान की जान पर फिर आया खतरा? बिग बॉस 19 के मेकर्स ने किया नया खुलासा
Bigg Boss 19 salman Khan: बिग बॉस 19 की शुरुआत हो गई है। सलमान इसे होस्ट कर रहे हैं। साथ ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग भी कर रहे हैं। इसके लिए वो लद्दाख में शूट कर रहे हैं। बिग बॉस 19 के मेकर्स ने अब सलमान खान और शो की सिक्योरिटी में कुछ बदलाव कर रहे हैं। दरअसल, सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसके चलते ये कदम उठाया गया है।
अब 'बिग बॉस 19' के सेट पर भी उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्योंकि सलमान इस शो की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बारे में शो के मेकर्स ने भी कुछ जानकारी शेयर की है।

शो के मेकर ऋषि नेगी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात की है। इसमें उन्होंने बताया, "बिग बॉस 19 के सेट पर लगभग 600 लोगों का क्रू काम कर रहा है। इसके लिए हमने 3 शिफ्ट्स बनाई हैं। ताकि 24 घंटे काम चलता रहे। हमने एक कोशिश और की है, वो ये है कि सेट पर पुरुष और महिलाओं की संख्या एक बराबार रहे। जहां तक बात है सेट पर सिक्योरिटी की तो उसके लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।"
ऋषि नेगी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "भाईजान को कुछ समय से लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में हमने पिछले 2-2.5 सालों में सिक्योरिटी बढ़ाई है। जबसे ऐसा हुआ है, तभी से हम सेट पर अब लाइव ऑडियंस भी नहीं बुलाते हैं। इसके साथ-साथ सेट पर कौन रहेगा और कौन नहीं, इसको लेकर हमने भी सख्त निर्देश टीम को दिए हुए हैं। हम शो कास्टिग करते हुए, उसके पूरे बैकग्राउंड चेक करते हैं।" ये सबकुछ ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सलमान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई की तरह से धमकियां मिल रही हैं। इसी वजह से मेकर्स इतना खास ध्यान दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications