पनवेल फार्महाउस में होना था सलमान खान का मर्डर, बिश्नोई गैंग ने एक्टर को मारने के लिए तैयार किया था प्लान-B

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की जान खतरे में है। पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया कि, बिश्नोई गैंग ने एक्टर को मारने की प्लानिंग तैयार की थी।

मुंबई, 15 सितंबर: बॉलीवुड दबंग सलमान खान फिलहाल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। एक्टर की जान पर लगातार संकट मंडरा रहा है। जिसका खुलासा पंजाब पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। पुलिस ने ये भी बताया कि बिश्नोई गैंग ने एक्टर को 2 बार जान से मारने की कोशिश की थी लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रही।

Recommended Video

    Lawrence Bishnoi plan B: Salman Khan को मारने की हुई दो नाकाम कोशिशें | वनइंडिया हिंदी |*News
    सलमान खान को मारने का था पूरा प्लान

    सलमान खान को मारने का था पूरा प्लान

    पंजाब पुलिस ने इसके अलावा और भी कई बड़े खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि सलमान खान को मारने का उनके फार्महाउस में ये प्लान तैयार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, वे लंबे समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के पहले लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर सलमान खान को मारने का प्लान B तैयार किया था। हालांकि उनका ये प्लान सक्सेस नहीं हो पाया।

    पंजाब पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    पंजाब पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    पुलिस ने बताया कि, इस प्लान को लीड कर रहे थे गोल्डी बराड़ और कपिल पंडित। सलमान की हत्या करने की जिम्मेदार गोल्डी ने कपिल को दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि, यह वही कपिल है जिसे हाल ही में पुलिस ने भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था।

    बिश्नोई गैंग की थी सलमान खान पर पूरी नजर

    बिश्नोई गैंग की थी सलमान खान पर पूरी नजर

    इसके अलावा पुलिस ने ये भी खुलासा किया कि, इस प्लान के लिए मुंबई के पनवेल में कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और उनके साथ एक दो शूटर्स ने रूकने के लिए एक किराए का कमरा लिया था। बता दे कि, पनवेल में ही सलमान खान का फार्महाउस भी है और ये कमरा उनका गतिविधि पर नजर रखने के लिए लिया गया था।

    सलमान खान के गार्ड से कर रखी थी दोस्ती

    सलमान खान के गार्ड से कर रखी थी दोस्ती

    जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के इन सभी शूटर्स ने उस कमरे में सलमान को जान से मारने के लिए इस्तेमाल होने वाले छोटे हथियार, पिस्टल, कारतूस मौजूद रखे थे। इतना ही नहीं शूटर्स ने यह तक पता लगा रखा था कि सलमान खान कब फार्महाउस से जाते हैं और वह कब वापस आते हैं। इसके अलावा फैन बनकर उन्होंने अभिनेता के गार्ड से दोस्ती की हुई थी ताकि वह सलमान खान की हर मूवमेंट पर नजर रख सकें।

    फार्महाउस में करने वाले थे सलमान खान का मर्डर

    फार्महाउस में करने वाले थे सलमान खान का मर्डर

    आपको बता दें कि उस वक्त सलमान खान के फार्महाउस पर दो बार लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स आए थे और उन्होंने पूरी तरह एक्टर पर अटैक करने का प्लान तैयार कर लिया था। हालांकि वह इन तमाम कोशिशों के बावजूद उन पर अटैक करने से चूक गए थे। फिलहाल सलमान खान इस अटैक के बाद से काफी सतर्क हो गए हैं और उन्होंने अपने फार्महाउस पर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+