Bigg Bos 15 होस्‍ट करने के लिए इतने करोड़ की फीस ले रहे सलमान खान, सुनकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली, 18 सितंबर। बिग बॉस ओटीटी फाइनल के बाद अब जल्‍द ही बिग बॉस15 की शुरूआत होने वाली हैं। पहले की तरह टेलीवीजन के सबसे फेमस शो को बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान होस्‍ट करते नजर आएंगे। सलमान खान को अपने फेवरेट बिग बॉस शो में देखने के लिए दर्शक बेताब हो रहे हैं। सलमान खान जो हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्‍टर की लिस्‍ट में शुमार हैं वो इस बार बिग बॉस को होस्‍ट करने के लिए जो फीस ले रहे हैं उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

जानें कितने करोड़ रुपये शो होस्‍ट करने के लिए ले रहे सलमान खान

जानें कितने करोड़ रुपये शो होस्‍ट करने के लिए ले रहे सलमान खान

शो शुरू होने से पहले सलमान खान अपनी फीस को लेकर चर्चा में बने हुए है वो इस शो में कितनी फीस लेंगे इसको लेकर खुलासा हुआ है। खबर है कि सलमान खानबिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को होस्ट करने के लिए 350 करोड़ रुपये लेंगे।

 सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही ये रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही ये रिपोर्ट

शो के लिए सलमान खान की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है लेकिन अभी तक एक्‍टर ने इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन ट्विटर हैंडल पर खबरी के जरिए इस बात की पुष्टि की गई है। जिसमें ये दावा किया गया है कि सलमान खान शो को होस्‍ट करने के लिए 350 करोड़ रुपये लेंगे।

ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है ये जानकारी

ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है ये जानकारी

ट्विटर हैंडल पर खबरी ने जो ट्वीट किया है उसमें लिखा LetsOTT Exclusive: #SalmanKhan will be paid a huge remuneration for Bigg Boss 15 - ₹350 crores for 14 weeks. वहीं अब सलमान खान की फीस जानकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। . सोशल मीडिया पर ये ट्वीट जमकर आग की तरह वायरल हो रहा है।

जानें बिग बॉस सीजन 15 में कौन-कौन होंगे कटेस्‍टेंट

वहीं बिग बॉस सीजन 15 में कौन-कौन कटेस्‍टेंट होंगे इसको लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। 'बिग बॉस 15' में जो कंटेस्टेंट्स भाग लेने वाले हैं उन्‍हें घर में एंट्री लेने से पहले हफ्ते क्वारंटीन होना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान के इस शो में टीना दत्ता, मानव गोहिल , करन कुंद्रा अफसाना खान, सिंबा नागपाल , रीम शेख और अमित टंडन के हिस्‍सा लेने की बात कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+