'शाहरुख खान को घर घर जाकर काम मांगना पड़ा था', सलमान खान ने SRK को सरेआम किया था बेइज्जत और फिर......
Salman Khan and Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान एक समय पर जिगरी दोस्त हुआ करते थे। लेकिन एक झगड़े ने दोनों को अलग कर दिया था जिसके बाद कई सालों तक दोनों ने एक दूसरे से कोई बात नहीं की थी।
शाहरुख खान और सलमान खान का विवाद
साल 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच झमकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद कई सालों तक दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई थी। कहते हैं कि शाहरुख खान ने पार्टी में सलमान खान पर तंज कसा था। वहीं सलमान खान ने भी गुस्से में आकर शाहरुख खान को कई बात सुना दी थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।

साल 2013 में दोबारा हुई थी दोस्ती
कहा जाता है कि शाहरुख खान और सलमान खान के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों में मारपीट की नौबत तक आ गई थी। दोनों के इस झगड़े के खूब चर्च हुए थे। कई सालों तक दोनों के बीच ये झगड़ा चला और फिर साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की पार्टी में फिर से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी।
सलमान खान ने शाहरुख खान पर कसा था तंज
शाहरुख खान इस झगड़े को लेकर कोई बात करते नजर नहीं आते हैं लेकिन सलमान खान अक्सर इस पर अपनी राय रखते दिखाई देते हैं। शाहरुख खान जहां इस झगड़े को लेकर चुप दिखाई देते हैं वहीं सलमान खुलकर मीडिया के सामने इसे लेकर बात करते हैं।
'शाहरुख खान घर घर जाकर काम मांग रहा है'
एक इंटरव्यू में सलमान खान ने शाहरुख खान पर तंज कसते हुए कहा था- स्ट्रगल के दिनों में शाहरुख खान मुझे सर कहा करते थे। शाहरुख खान मेरे भाई जैसे थे। मैंने शाहरुख को घर घर जाकर काम मांगते देखा है। हालांकि अब वह एक अलग इंसान बन गए हैं और एक अच्छे अभिनेता भी हैं।
'सिर्फ भगवान ही हमारी दोस्ती करवा सकता है'
वहीं सलमान खान ने झगड़े के बाद ये भी कहा था कि सिर्फ भगवान ही हमारी दोस्ती करवा सकता है वरना मैं तो उससे कभी बात नहीं करूंगा। हम अब कभी दोस्त नहीं बन सकते हैं। सलमान खान ने मीडिया के सामने कहा था- मैं इस झगड़े के बारे में इसलिए बात कर रहा हूं क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि ये विवाद मुझे विलेन बना रहा था जो कि मैं नहीं बनना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications