सलमान खान ने अनुराग कश्यप को ऐसे किया था 'बेइज्जत', बौखलाए भाईजान ने डायरेक्टर का किया था ऐसा हाल
Anurag Kashyap and Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान से पंगा लेना कई सेलेब्स को भारी पड़ चुका है। कई सेलेब्स का तो करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इस लिस्ट में कई मशहूर हस्तियों का नाम शामिल है।
सलमान खान से पंगा लेना पड़ेगा भारी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान जहां कई नए चेहरों को बॉलीवुड में मौका देते हैं, वहीं उनसे उलझने पर लोगों इंडस्ट्री में बैन भी हो जाते हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

अनुराग कश्यप की विवादास्पद बयानबाजी
वहीं इस समय बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर अनुराग कश्यप भी अपने विवादास्पद बयानबाजी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में ब्राह्मण समुदाय पर एक ऐसी टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद से वह लोगों पर निशाने पर आ गए हैं।
ब्राह्मण समुदाय को लेकर अनुराग कश्यप की टिप्पणी
हालांकि ब्राह्मण समुदाय को निशाना बनाने वाली टिप्पणी करने के बाद अब अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। आपको बता दें कि अनुराग कश्यप अपनी बयानबाजी के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
अनुराग कश्यप और सलमान खान के बीच अनबन
जानकारी के अनुसार अनुराग कश्यप ने सुपरस्टार सलमान खान से भी पंगा ले रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'तेरे नाम' की शूटिंग शूरू होने से पहले ही मूवी के लीड हीरो सलमान खान और अनुराग कश्यप के बीच में जमकर विवाद हो गया था। ये विवाद इतना बड़ा था कि आज तक दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।
अनुराग कश्यप ने सलमान खान को कही थी ऐसी बात
-आपको बता दें कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेरे नाम' को पहले फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे। अनुराग कश्यप का कहना था कि उत्तर प्रदेश के रहने वाला किरदार (राधे) निभाने के कारण सलमान खान को अपने लुक में थोड़ा बदलाव करना होगा। ऐसे में डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सलमान खान को चेस्ट पर बाल उगाने के लिए कहा था ताकि राधे के रोल में वह बिल्कुल परफेक्ट लगें।
-अनुराग कश्यप चाहते थे कि वह सलमान खान के राधे वाले लुक को एकदम अलग तरीके से पेश करें जिससे यूपी में रहने वाले लोग उनको अपने साथ कनेक्ट कर सकें। अनुराग कश्यप की बात पर उस समय तो सलमान खान ने कुछ नहीं कहा था लेकिन दूसरे दिन फिल्म के मेकर्स ने अनुराग कश्यप को अपने ऑफिस में बुलाया और उनके साथ जो किया उसने सबको हैरान कर दिया था।
क्अया नुराग कश्यप पर भड़क गए थे सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के कहने परह ही फिल्म के मेकर्स अनुराग कश्यप पर बहुत ज्यादा भड़क गए थे। मेकर्स ने कहा था- अभी तुम डायरेक्टर बने भी नहीं हो और सलमान खान को सिखाने लगे हो। ये सब चीजें बहुत गलत लगती हैं। उन्हें सिखाने की हिम्मत मत करो।
अनुराग कश्यप को फिल्म से कर दिया था रिप्लेस
-जानकारी के अनुसार सलमान खान और अनुराग कश्यप के इस विवाद के बाद ही मेकर्स ने फिल्म के डायरेक्टर को रिप्लेस करने का फैसला कर लिया था। फिल्म के प्रोड्यूसर से इस बात को लेकर चर्चा करने के बाद अनुराग कश्यप को रिप्लेस कर सतीश कौशिक को ये फिल्म दे दी गई थी।
-इस विवाद के बाद से सलमान खान और अनुराग कश्यप के बीच में आज भी मनमुटाव जारी है। दोनों किसी भी इवेंट में न एक दूसरे से मिलते हैं और न ही एक दूसरे के बारे में बात करते हैं। दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते दिखाई देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications