Salman Khan को मारने के लिए शूटर्स को मिली थी बड़ी रकम, एडवांस में अनमोल बिश्नोई ने दिए थे 1 लाख
Salman Khan House Firing: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल 2024 को गोलीबारी हुई थी। जिसके बाद इस मामले में मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में पुलिस ने नया खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शूटर्स को घटना को अंजाम देने से पहले लाखों रुपये ऑफर हुए थे।
सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस हर रोज नए कुलासे कर रही है। अब जांच में सामने आया है कि शूटिंग को अंजाम देने के लिए दोनों आरोपियों को सुपारी मिली थी। जी हां NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी कि शूटिंग को अंजाम देने के लिए ₹4 लाख देने का वादा किया गया था।

पुलिस ने आगे ये भी बताया कि, इस मामले में दोनों को शूटर्स को पहले ही अनमोल बिश्नोई ने 1 लाख रुपये एडवांस में दे दिए गए थे। वहीं बचे हुए 3 लाख रुपये काम पूरा होने के बाद देने का तय हुआ था। वहीं आरोपियों ने ये भी खुलासा किया कि उनका सलमान खान को मारने का कोई इरादा नहीं था वह सिर्फ उन्हें डराना चाहते थे।
बताया जा रहा है कि अनमोल गिरफ्तार दोनों शूटरों सागर और विक्की से इंटरनेट कॉलिंग के जरिए सीधे संपर्क में था। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद आरोपियों ने अनमोल से बात करने के लिए अपना फोन ऑन किया, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। इस बीच, पुलिस हथियार के सप्लायर का पता लगाने की कोशिश कर रही है और पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया है, जो इस समय कनाडा में है।
बता दें कि, सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बाद इस उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद उनके घर जाकर एक्टर से मुलाकात की थी। सीएम ने वादा किया है कि सलमान की सुरक्षा में अब किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। यहां तक कि अब उनके परिवार वालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार ने ली है। साथ ही सरकार ने वादा किया है कि वह जल्द ही लॉरेंस बिश्नोई और उनके पूरे गैंग के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications